टाइम्स नाउ बुन्देलखण्डसामाजिक संगठन

*अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 पंजाब इकाई की बैठक हुई सम्पन्न*

पंजाब। शामली, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 पंजाब इकाई की बैठक रविवार 17 अगस्त को होटल *DEEVAN RESIDENCY DERABASSI* MOHALI (PUNJAB) में संपन्न हुई। अध्यक्षता पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया संचालन प्रदेश महासचिव श्री संजीव श्रीवास्तव ने किया बैठक में सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर स्तुति किया गया।
बैठक में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 पंजाब को पूरे प्रदेश में जिलों में संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी हर जीव जंतु पृथ्वी पर अवतरित सभी वर्ग का लेखा जोखा रखते है जो सर्वसमाज के देवता है और कहा कि भगवान चित्रगुप्त पूजन पर 23 अक्तूबर को देशभर में मनाई जाएगी इसी दिन पंजाब के हर जिले में भगवान चित्रगुप्त शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें सभी लोगों को आमंत्रित किया जाएगा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री विशाल श्रीवास्तव जी ने कहा कि कायस्थ समाज को अब जागरूक होने की जरूरत है तभी समाज का कल्याण होगा। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश श्रीवास्तव जी ने कहा कि पंजाब के हर जिले में गांव में कायस्थ महासभा 7235 का गठन किया जाएगा। पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अभय सक्सेना जी ने कहा कि कायस्थ समाज का आजादी आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान था और कायस्थ समाज देशहित में सदैव कार्य करती रहती है। श्री शशिकांत श्रीवास्तव एवं श्री रवींद्र श्रीवास्तव जी ने कहा कि कायस्थ महासभा 7235 भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट के नेतृत्व में देशभर में संगठन मजबूत हो रहा हैं और समाज के लोग तेज़ी से इस महासभा से जुड़ रहे है। बैठक में अन्य चित्रांश परिवार के सदस्य मौजूद रहे। अजय श्रीवास्तव अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 पंजाब प्रदेश

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button