उत्तर प्रदेशज्ञापनझांसीरेलवे कर्मचारी संगठन

NCRMU प्रतिनिधि मंडल ने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (GM) महोदय उपेंद्र चंद्र जोशीको 07 सूत्रीय मांग पत्र सोपा

झाँसी :-आज दिनांक 10 मार्च 2025 को मुख्यालय प्रयागराज से वीर वसुंधरा झाँसी नगरी की पावन धारा में आगमन पर एनसीआरएमयू प्रतिनिधि मंडल से शाखा सचिव श्रीमती ऊषा सिंह के नेतृत्व मे कारखाना झाँसी की समस्याओं को लेकर 07 सूत्रीय ज्ञापन उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री उपेंद्र चंद्र जोशी महोदय को दिया गया ।
07 मदों पर सकारात्मक वार्ता एवं भविष्य में सभी समस्याओं, मांगों को हल करने का आश्वासन उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक श्री उपेंद्र चंद्र जोशी महोदय द्वारा दिया गया।
1. दिनाँक 01 व 02 जून 2022 को हुई टूल डाउन हड़ताल में निकाले गये कर्मचारियों में से शेष बचे कर्मचारियों को नौकरी पर लिया जाये और कारखाने में दिनाँक 01 व 02 जून 2022 को प्रशासन द्वारा आर्टीजन कर्मचारियों का 02 दिन का पेमेन्ट काट लिया गया था जिसमें बाद में कुछ कर्मचारियों का 02 दिन पेमेन्ट दे दिया गया था लेकिन कुछ कर्मचारियों का 02 दिन का पेमेन्ट आज भी रूका है। अतः महोदय शेष बचे कर्मचारियों का भी 02 दिन का पेमेन्ट कर दिया जाये यूनियन माँग करती है।
2. कारखाने के यार्ड कर्मचारियों को इंसेंटिव बोनस दिया जाये।
3. कान्ट्रैक्टर वर्कर के कर्मचारियों का ड्रेस कोड निर्धारित किया जाये जिससे रेल कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्टर वर्कर की अलग से पहचान हो सके।
4. कैंटीन कर्मचारियों के सीनियर पोस्टों की खाली पड़ी जगहों को जूनियर कर्मचारियों को प्रमोशन देकर अविलम्ब भरा जायें।
5. A.P.O परीक्षा ग्रुप B के लिये जो प्रक्रिया अपनायी जाती है जिसमें मेरिट कम सीनियरटी के आधार पर सिलेक्शन किया जाता है उसी तरह अन्य विभागों में भी चयन प्रक्रिया अपनायी जाये। अर्थात् पत्रांक E(GP) 2024/2/28 दिनाँक 03/02/2025 के अनुसार संशोधन को समाप्त किया जाये।
6. लेवल 7 से लेवल 8 और 8 से लेवल 9 में अपग्रेडेशन में MACP के तहत चार वर्ष पूर्ण कर चुके रेल कर्मचारियों को भी दिसम्बर 2022 से ही लाभ देय हो।
7. महोदय कई बार प्रशासन को पत्र एवं वार्ता के माध्यम से सूचित करने के बावजूद झाँसी कारखाने में कार्यरत दिव्यांग कर्मचारियों का नोशनल प्रमोशन नही हो रहा है। जबकि रेलवे बोर्ड के पत्र संख्या RBC-06/2024 दिनाँक 18/01/2024 के अनुसार दिव्यांग कर्मचारियों को दिनाँक 18/01/2024 दिनाँक 30/06/2016 से नोशनल प्रमोशन देने का निर्णय लिया गया है। अतः यूनियन माँग करती है कि शीघ्र सभी कारखाने के दिव्यांग कर्मचारियों का नोशनल प्रमोशन किया जाये।
यूनियन आशा करती है कि आपके द्वारा उपरोक्त समस्याओं को संज्ञान में लेकर सकारात्मक निदान कराया जायेगा।
इस अवसर पर शाखा मंत्री श्रीमती ऊषा सिंह, शाखा कार्यवाहक अध्यक्ष हरिशंकर यादव, शाखा संयुक्त सचिव राजा भैया, शाखा उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, शाखा उपाध्यक्ष राम निवास , शिवम यादव, युसूफ खान, राजेंद्र सिंह, चिम्मन सिंह यादव, अरविंद कुमार मीणा, ईसीसी डायरेक्टर जितेंद्र कुमार वर्मा, वीरेंद्र गुर्जर, दयाशंकर यादव, अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
#Timesnowbundelkhand

Share this post to -

Related Articles

Back to top button