नगर पंचायत कार्यालय में शोक सभा आयोजित, दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि

महरौनी, ललितपुर।
महरौनी नगर पंचायत कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बड़ोनिया के पूज्यनीय पिताजी स्व श्री प्रमोद बड़ोनिया (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
इसके साथ ही शोक सभा में पार्षद प्रतिनिधि उदयभानु सिंह की पूज्यनीय माताजी स्व. श्रीमती जानकी देवी तथा पार्षद जाकिर अली के अनुजभ्राता स्व श्री यूनिस अली हाजी के निधन पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नगर पंचायत कर्मचारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी और परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
शोक सभा में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी साक्षी साहू, पार्षद प्रतिनिधि उदय भानु सिंह, पार्षद जाकिर अली, मुकेश श्रीवास्तव, पवन जैन, नीलेश श्रीवास्तव, अनूप अहिरवार, रवि अहिरवार, प्रेम साहू, सौरभ, लखपति, सौरभ सेन,सुरेश अहिरवार सहित नगर पंचायत कार्यालय के समस्त कर्मचारी व स्टाफ उपस्थित रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




