नगरपालिका ललितपुरललितपुर

नगर पालिका परिषद ललितपुर की बर्ष 2025-26 बजट बैठक हुई आयोजित

कार्यालय नगर पालिका परिषद,ललितपुर

आज दिनांक 11.04.2025 को नगर पालिका परिषद, ललितपुर की बजट बैठक वर्ष 2025-26 पालिका के पदेन सदस्य सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा, अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सरला मुन्नालाल जैन व समस्त पार्षद एवं अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा की उपस्थिति में सदर कोतवाली के सामने स्थित महादेव प्रसाद रिछारिया पेंशनर हॉल में आयोजित की गई। बैठक के दौरान अध्यक्ष महोदय द्वारा बैठक को शुरू किया गया। इस दौरान पदेन सदस्य सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा द्वारा वर्ष 2025-26 की बजट बैठक के सम्बन्ध में समस्त पार्षदों को आय-व्यय के बारे में विस्तृत व्यौरा से अवगत कराया। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि पालिका मंे प्रारंभिक अवशेष 42 करोड़, 74 लाख, 23 हजार 798 रूपए है, पालिका को अनुमानित आय 55 करोड़, 67लाख, 86 हजार, 285 रूपए है, कुल धनराशि रूपया 98 करोड़, 42 लाख, 10 हजार 83 है। जिसमें अनुमानित व्यय 67 करोड़, 68 लाख, 76 हजार 25 रूपया है। इस दौरान बजट वर्ष 2025-26 को समस्त पार्षदों द्वारा सर्व सम्मति से पास किया गया।

बजट बैठक के दौरान सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष सरला मुन्नालाल जैन, अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा, पार्षद सिद्धनपुरा श्री सोन सिंह, पार्षद रैदासपुरा श्रीमति मिथलेश करन कुशवाहा, पार्षद नेहरू नगर श्रीमती मोहिनी विवेक दरौनिया, पार्षद गांधीनगर द्वितीय श्रीमती पुष्पा अरविंद राजा, पार्षद झांसीपुरा श्री जानकी प्रसाद, पार्षद रामनगर श्रीमती रजनी अमरदीप रजक, पार्षद बड़ापुरा श्री जितेन्द्र कुमार राठौर, पार्षद जुगपुरा श्री उदय प्रताप यादव, पार्षद सिविल लाइन प्रथम श्री अशोक कुमार पंथ, पार्षद कटरा बाजार श्री अफजुल रहमान, पार्षद सिविल लाइन तृतीय श्री मुस्तफा खां, पार्षद आजादपुरा तृतीय श्रीमती दीपा विनोद कुशवाहा, पार्षद घुसयाना श्रीमती सविता गिरधारी कुशवाहा, पार्षद रावतयाना द्वितीय श्रीमती पूजा आनन्द यादव, पार्षद गांधीनगर प्रथम श्री मनमोहन चौबे, पार्षद आजादपुरा प्रथम श्रीमती शिवानी अमित कुशवाहा, पार्षद सिविल लाइन द्वितीय श्री कुन्दन पाल, पार्षद सुभाषपुरा श्री आलोक कुमार जैन (मयूर), पार्षद आजादपुरा द्वितीय श्रीमति कीर्ति अमित नायक, पार्षद तालाबपुरा प्रथम श्री जगदीश यादव, पार्षद तालाबपुरा द्वितीय श्री रामकिंकर पटैरिया, पार्षद नदीपुरा श्री मोहम्ममद अब्दुलबारी, पार्षद रावतयाना प्रथम श्रीमती फरजाना बानो, पार्षद लक्ष्मीपुरा श्री रमेश कुमार उर्फ गांधी, पार्षद चौबयाना श्री धर्मवीर कुशवाहा, पार्षद महावीरपुरा श्री गिरीश पाठक सोनू, कर निर्धारण अधिकारी श्री राजेन्द्र प्रसाद, कर अधीक्षक/प्रभारी सफाई निरीक्षक श्री राजेश जैन, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री जितेन्द्र स्वरूप तिवारी, राजस्व निरीक्षक श्री आशुतोष, राजस्व निरीक्षक श्रीमति सीमा कुशवाहा, अवर अभियंता कु0 खुशबू खांन सहित पालिका के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद,ललितपुर

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
#Timesnowbundelkhand

Share this post to -

Related Articles

Back to top button