उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डनगरपालिका ललितपुरनिरीक्षणललितपुर

*6वें दिन वार्ड नं0-12 आजादपुरा का वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सहित जल निगम व नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने वार्ड वासियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली*

शहर को साफ-सुन्दर-स्वच्छ बनाये जाने के लिए चलाये जा रहे निरीक्षण अभियान के तहत आज दिनांक 18.11.2025 को मा0 अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन (अभिलाषा) द्वारा चरण के 6वें दिन वार्ड नं0-12 मु0 आजादपुरा का वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सहित जल निगम व नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ भ्रमण किया गया। इस दौरान मा0 अध्यक्ष ने वार्ड वासियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली, साथ ही उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।
निरीक्षण के दौरान मा0 अध्यक्ष महोदया को वार्ड वासियों ने अवगत कराया कि कई जगह वार्ड में गंदगी व्याप्त है, नालियों व नालों का पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे कि आवागमन में काफी समस्या उत्पन्न हो रही है, अध्यक्ष द्वारा समस्त समस्याओं को अवर अभियंता एवं निर्माण लिपिक को नोट कराते हुए समस्याओं के निराकरण कराने के निर्देश दिये।
वहीं पाया गया कि वार्ड में गई जगह जल निगम के अधिकारियों द्वारा पाईप लाइन डाले जाने के चलते डाली गई सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिससे वार्डवासी काफी परेशान है साथ ही दुर्घटनाएं होने का अंदेशा भी बना रहता है, जिस पर मा0 अध्यक्ष द्वारा जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त की गई सड़कों की मरम्मत कराई जाये।
इसके उपरांत वार्ड में पाया गया कि विद्युत विभाग द्वारा कई गलियों में लाईट के खंबे नहीं लगाये गये है, साथ ही कई स्थानों पर बिजली के तारों का जाल बना हुआ है, जिस पर उन्होंने मोहल्लेवासियों को आश्वासन देते हुए विद्युत विभाग को पत्र लिखे जाने की बात कही।
वार्ड में कई स्थानों पर सरकारी नालों पर अतिक्रमण कर उसका स्वरूप परिवर्तित किये जाना पाया गया व वार्ड में नालियों पर अतिक्रमण पाया गया, जिस पर मा0 अध्यक्ष द्वारा वार्ड वासियों से अपील की गई कि जो भी पालिका की सड़कों, नालियों एवं सरकारी नालों पर अवैध रूप से अतिक्रमण किये हुए है वह उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा ले, अन्यथा की स्थिति में पालिका द्वारा उक्त सभी अतिक्रमण को हटाते हुए सामग्री जब्त कर ली जाएगी साथ ही संबंधित के विरूद्ध नोटिस जारी कर जुर्माना वसूली की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कर निर्धारण अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, कर अधीक्षक राजेश कुमार जैन, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेन्द्र स्परूप तिवारी, अवर अभियंता खुशबू खान, प्रभारी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक महेन्द्र सिंह यादव, निर्माण लिपिक दीपेन्द्र कुमार, नजूल लिपिक सुधीर रावत, धीरेन्द्र घावरी, हेड सुपर वाइजर संजय कुमार सहित जल निगम के अधिकारी व पालिका के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button