*नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा वार्ड न०-21 मोहल्ला तालाबपुरा में डाली जा रही सड़क का भूमि पूजन किया गया*।

ललितपुर : मा० अध्यक्ष महोदया श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा द्वारा वार्ड न०-21 मोहल्ला तालाबपुरा में डाली जा रही सड़क का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित ठेकेदार को सड़क की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए समय से कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये।
मोहल्ला तालाबपुरा वार्ड नंबर 21 में रजऊ राजा के मकान से अजय पहलवान की कोर तक, बालाजी मंदिर के सामने से अजय पहलवान के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का मा० अध्यक्ष द्वारा भूमि पूजन किया गया। इस दौरान मा० अध्यक्ष द्वारा संबंधित ठेकेदार एवं अवर अभियंता को निर्देशित किया गया कि डाली जा रही नव निर्मित सड़क की गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान दिया जाये, निर्धारित समय के अनुसार सड़क का निर्माण कराया जाये।
इस दौरान विवेक जैन जिम्मी, वार्ड पार्षद रामकिंकर पटैरिया, वीरेन्द्र अनौरा, अंशू अनौरा, रजऊ राजा, अवर अभियंता निधि पाण्डेय, लिपिक दीपेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




