उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डनगरपालिका ललितपुरनिरीक्षणललितपुर

*शहर को साफ-सुन्दर-स्वच्छ बनाये जाने के उद्देश्य से लगातार वार्ड में जनसंपर्क कर रही है नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन*

ललितपुर : शहर को साफ-सुन्दर-स्वच्छ बनाये जाने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा चलाये जा रहे निरीक्षण अभियान के तहत आज दिनांक 15.11.2025 को मा० अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन (अभिलाषा) द्वारा वार्ड पार्षद एड. श्री मनमोहन चौबे के साथ शहर के मोहल्ला गांधीनगर वार्ड नं0-15 का निरीक्षरण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त किये जाने व सड़कों, नालियों एवं क्षतिग्रस्त चैम्बरों की मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये गये। वहीं अनेक समस्याओं का निस्तारण अध्यक्ष द्वारा मौके पर ही कराया गया, जहां-जहां नालियां चौक थी. उन सभी को सफाई कमियों के माध्यम से खुलवाते हुए निर्देशित किया गया, वहीं अध्यक्ष महोदया द्वारा किये जा रहे कार्यों की मोहल्लेवासियों द्वारा सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

मोहल्ला गांधीनगर वार्ड नं0-15 में निरीक्षण अभियान ओवरब्रिज के नीचे स्थित स्टेंट बैंक से शुरू किया गया, ओवर ब्रिज के नीचे पाई गई गंदगी को लेकर अध्यक्ष महोदया द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई, साथ ही नालियों में हो रहे जल भराव की समस्या के निस्तारण के निर्देश दिये। वार्ड में स्थित चंडी मंदिर के पीछे डाली गई नव निर्मित सड़क पर ठेकेदार द्वारा दोनों तरफ नालियां नहीं बनाये जाने के चलते अध्यक्ष महोदया द्वारा अवर अभियंता निधि पाण्डेय को कड़े निर्देश दिये गये कि तत्काल रूप से संबंधित ठेकेदार को निर्देशित करें। इस दौरान पाया गया कि शमशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर जल निगम द्वारा खोदी गई सड़क से सड़क पर गड्ढे हो गए है, जिन्हें सही कराये जाने हेतु जल निगम के अधिकारियों का निर्देशित किया गया।

वहीं वार्ड में कई जगह पर चौक पड़ी नालियों, चैम्बरों सहित अन्य छोटी-छोटी समस्याओं का अध्यक्ष महोदया द्वारा मौके पर ही पालिका के कर्मचारियों से निस्तारण कराया गया।

पालिका अध्यक्ष महोदया के द्वारा किये जा रहे कार्यों की मोहल्लेवासियों द्वारा सराहना की गई, वहीं मोहल्ले में एक पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन (अभिलाषा) का वार्डवासियों द्वारा श्रीफल, शॉल देकर उन्हें सम्मानित किया गया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद एड. श्री मनमोहन चौबे, श्री विवेक जैन (जिम्मी), कर निर्धारण अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, कर अधीक्षक राजेश कुमार जैन, अवर अभियंता निधि पाण्डेय, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेन्द्र स्वरूप तिवारी, प्रभारी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक / मुख्य स्टोर लिपिक महेन्द्र सिंह यादव, निर्माण लिपिक दीपेन्द्र कुमार, नजूल लिपिक सुधीर रावत, धीरेन्द्र घावरी, गैरिज प्रभारी अमित कुमार रिंकू, दीक्षांक से तरूण कुमार, शैलेन्द्र परिहार, स्वास्थ्य नायक दीपक घावरी, अधिशासी अभियंता जल निगम एवं जल संस्थान सहित पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button