भाजपाभारतीय जनता पार्टीमध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा किसान मोर्चा ने वृद्ध आश्रम में मनाया सीएम डॉ मोहन यादव का जन्मदिन

छतरपुर। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन को शहर में किसान मोर्चा द्वारा धूमधाम से मनाया गया। किसान मोर्चा ने मंगलवार को सीएम के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया और उनके लंबी उम्र की कामना की।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बॉबीराजा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में लगातार विकास किए जा रहे हैं। 25 मार्च को उनका जन्मदिन प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसी क्रम में छतरपुर शहर के जिला अस्पताल में स्थित वृद्धाश्रम में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद वृद्धजनों को फल वितरण एवं वृद्धजनों के साथ केक काटकर सीएम के लंबी उम्र की प्रार्थना की गई। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
#Timesnowbundelkhand

Share this post to -

Related Articles

Back to top button