अपराधउत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुरललितपुर पुलिस

खितवांस शराब दुकानों में तोड़फोड़ व अवैध वसूली मांग के मामले में 10 गिरफ्तार, महरौनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महरौनी,ललितपुर।
महरौनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खितवांस में देशी शराब की दुकान व कम्पोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान पर तोड़फोड़ करने तथा अवैध रुपयों की मांग करने के मामले में वांछित 10 अभियुक्तों को महरौनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह के पर्यवेक्षण में गठित तीन पुलिस टीमों द्वारा की गई। मामले में थाना महरौनी पर मु0अ0सं0 45/2026 व 46/2026 (बीएनएस की विभिन्न धाराएं) तथा धारा 7 C.L.A. एक्ट के तहत दो अलग-अलग अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों दुकानों के संचालकों की तहरीर पर मुकदमे दर्ज किए गए थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल निरीक्षण कर टीमों का गठन किया गया, जिसके बाद सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
सत्येन्द्र कुमार पुत्र रमाकान्त झां (27 वर्ष),
विनोद पुत्र बुद्दे अहिरवार (34 वर्ष), सुधीर पुत्र अमान अहिरवार (23 वर्ष),
विक्रम पुत्र गोवर्धन कुशवाहा (19 वर्ष),
गजराज पुत्र प्रेमचन्द्र कुशवाहा (44 वर्ष),
निर्मल पुत्र मनीराम झा (29 वर्ष), बलराम पुत्र हरीराम कुशवाहा (42 वर्ष), कमलेश पुत्र हरीराम झा (43 वर्ष), मुन्ना खा पुत्र बादल खां (58 वर्ष) निवासी ग्राम खितवास,
किशोरी पुत्र मनु अहिरवार (36 वर्ष) निवासी ग्राम सैदपुर,
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह (थाना महरौनी) मय टीम
उ0नि0 श्री साबिर अली, चौकी प्रभारी खितवांस मय टीम शामिल रहे!

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button