शारदीय नवरात्रि पर नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए समर्पित मिशन शक्ति के 5वें चरण का हुआ शुभारंभ,

महरौनी, ललितपुर-
शक्ति पर्व शारदीय नवरात्रि पर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के 5वें चरण का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया। इसका सीधा प्रसारण जिले भर में देखा गया। जिसके अंतर्गत महरौनी कोतवाली परिसर में विद्यालय की छात्राओं को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया!
लोकभवन लखनऊ में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 1663 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का उद्घाटन कर केन्द्रों से सम्बंधित एसओपी की पुस्तिकाओं का विमोचन किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम सशक्त नारी-समृद्ध नारी, जननी से जनशक्ति की थीम पर आधारित था, जिसमें मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता के बिना समाज का सर्वांगीण विकास सम्भव नहीं है। उन्होंने प्रदेश की प्रत्येक बेटी और महिला को सुरक्षित वातावरण देने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए शक्ति के पंच प्रवाह-सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, स्वास्थ्य, सशक्तीकरण के संकल्प का स्मरण कराया।
इस मौके पर महरौनी कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह सहित कोतवाली पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा!
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690