अक्षय तृतीया पर धूमधाम से मनाएंगे भगवान परशुराम जन्मोत्सव- लालाराम बाजपेयी, बेठक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की रूपरेखा तय,

महरौनी, ललितपुर-
ब्राह्मण समाजोत्थान सेवा संस्थान रज़ि0 के तत्वाधान में ब्राह्मण महा मण्डल विधान सभा क्षेत्र महरौनी की भगवान परशुराम जन्मोत्सव के सम्बंध में एक आवश्यक बेठक नगर महरौनी के मड़ावरा रोड स्थित पंडा कालोनी में भगवान परशुराम मन्दिर प्रांगण में पं लालाराम बाजपेयी की अध्यक्षता में आहूत की गई!
बेठक मे 30 अप्रैल अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाने की रूप रेखा तय की गई, जिसमे सर्व सम्मति से परशुराम जन्मोत्सव 2025 का संयोजक पं ब्रजेश रिछारिया को मनोनीत किया गया, संयोजक की टीम में पुष्पेंद्र पटेरिया, शैलेन्द्र नायक, अजय पांडेय, अभय दुबे,ब्रजेश चौबे,अबधेश नायक, ब्रजेश तिवारी, शशिकांत तिवारी, पीयूष शुक्ला, दीपक तिवारी एवम विनय नायक रहेंगे, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में विप्र समाज में आमंत्रण हेतु समिति का गठन किया गया, जिसमें लालाराम बाजपेयी, श्री प्रकाश दीक्षित, फूलचन्द्र बाजपेयी, कमलेश पंडा, आशाराम तिवारी, रामविलास कटारे, रामकुमार नायक, जगदीश पुरोहित, महेश तिवारी, सीताराम दीक्षित, रामकिशोर दीक्षित, विश्वनाथ चौबे आदि रहेंगे!
बेठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अक्षय तृतीया को सुवह की वेला में भगवान परशुराम जी का अभिषेक, सुंदरकांड पाठ व दोपहर में एक गोष्टि का आयोजन किया जाएगा, ततपश्चात शाम 3 बजे से विशाल शोभायात्रा आयोजित की जाएगी, आगामी बेठक 20 अप्रैल रविवार को आयोजित की जाएगी!
बेठक में ब्राह्मण महा मण्डल के पदाधिकारीयों सहित अनेक विप्र बन्धु उपस्थित रहे!
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
#Timesnowbundelkhand