उत्तर प्रदेशमहरौनीललितपुरसामाजिक संगठन

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वाधान में विशाल समाज सम्मेलन,

महरौनी, ललितपुर-
महरौनी तहसील अंतर्गत ग्राम गुढ़ा भदौरा में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वधान में सम्राट अशोक की जयंती एवम सामाजिक सम्मेलन व सपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व लोक सभा प्रत्याशी झाँसी शिवचरण कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुशवाहा एवम अखिलभारतीय कुशवाहा महासभा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती यशोदा कुशवाहा मंचासीन रहे, तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सिखलाल कुशवाहा ने की संरक्षक के रूप में रतिराम कुशवाहा एड0 मंचासीन रहे, सर्वप्रथम समस्त मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्युलित कर एवम सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया, ततपश्चात विजय शुक्ला द्वारा समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने की शपथ दिलाई एवम कार्यकर्ताओ से कंधे से कंधे मिलाकर साथ चलने की अपील की, शिवचरण कुशवाहा एडवोकेड ने कहा कि हमे एकता के सूत्र में बंधने की आवश्यकता है जब तक हम एक नही होंगे तब तक हमारा ओर समाज का विकास सम्भव नही है, तो वहीं श्रीमती यशोदा कुशवाहा ने कहा कि हमारी मातृ शक्ति को भी आगे आना चाहिए, महिलाएं हर एक सामाजिक कार्यक्रम में भागीदारी अवश्य निभाएं, जिलाध्यक्ष सुखलाल कुशवाहा ने कहा कि हमारे युवाओं को शिक्षित करने की अत्यंत आवश्यकता है, प्रतीक अभिभावक को अपने बच्चों को शिक्षा से जरूर जोड़ना चाहिए!
सांस्क्रतिक कार्यक्रम के क्रम में लोकगायक रामप्रकाश तूफानी द्वारा एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी गई,
कार्यक्रम का सफल संचालन रामभरोसे कुशवाहा नाराहट ने किया तो वहीं सभी का आभार सुखलाल द्वारा जताया गया!
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की नवनियुक्त जिला कार्यकारणी में संरक्षक रतिराम कुशवाहा एड0, पवन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष सुखलाल कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष बल्लू कुशवाहा, मेहरबान कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष व्रन्दावन कुशवाहा, जिला सचिव रामस्वरूप कुशवाहा, जिला महा सचिव हरगोविंद कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री हीरालाल कुशवाहा आदि सहित समस्त तहसील, ब्लाक, नगर अध्यक्षों की नवनियुक्ति की गई!

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
#Timesnowbundelkhand

Share this post to -

Related Articles

Back to top button