उत्तर प्रदेशमहरौनीललितपुरसामाजिक संगठन

वेद मंदिर सत्संग भवन होगा भव्य निर्माण- लाला राम बाजपेई

महरौनी,ललितपुर-
महर्षि दयानंद सरस्वती धर्मार्थ ट्रस्ट महरौनी की एक बैठक महर्षि दयानंद नगर टीकमगढ़ रोड महरौनी में ब्राह्मण महामंडल के अध्यक्ष लाला राम बाजपेई की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
जिसमें वेद मंदिर सत्संग भवन निर्माण की रूपरेखा बनाई गई,
अध्यक्ष मुनि पुरुषोत्तम वानप्रस्थ नारायण ने ट्रस्ट के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए बताया कि यह ट्रस्ट सार्वजनिक एवं सनातन संस्कृति और वेद प्रचार, जाति- भेद, ऊंच- नीच,समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों के निवारण एवं धर्म के वास्तिक स्वरूप के प्रचार प्रसार हेतु वेद मंदिर सत्संग भवन की स्थापना पर सभी ने सहमति जताते हुए तन मन धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रेम नारायण सोनी एड,भानु प्रताप सिंह, शिक्षाविद रामकृपाल सिंह,सुधीर त्रिपाठी,शिव प्रसाद पुरोहित,महेंद्र सिंह रजावत,हरिशंकर सोनी पत्रकार,बीजेपी मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी,राघवेंद्र स्वरूप पटेरिया मंत्री प्रतिनिधि, रमेश सिंह परिहार शिक्षक,अनिल कुमार बड़ोनिया,बृजपाल सिंह शिक्षक धवारी,रामसेवक निरंजन शिक्षक,ठाकुर दास नायक शिक्षक,इंद्रजीत नामदेव, मान सिंह,राजेंद्र सिंह रज्जू, भगवत बुनकर शिक्षक,दिनेश सिंह,संजय रिछारिया ,पवन तिवारी आदि उपस्थित रहे।।
बेठक का संचालन उपाध्यक्ष हर प्रसाद प्रजापति एड एवं आभार शिक्षक लखन लाल आर्य ने जताया।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
#Timesnowbundelkhand

Share this post to -

Related Articles

Back to top button