युवाओं की पहल: अम्बेडकर जी के नाम पर रखा गया मुहल्ले का नाम, स्टील बोर्ड लगाकर किया नामकरण

महरौनी, ललितपुर।
महरौनी तहसील अंतर्गत ग्राम पड़वा में युवाओं की एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां दलित बस्ती के युवाओं ने अपने मुहल्ले का नाम भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के नाम पर रखकर सामाजिक संदेश दिया। युवाओं ने कहा कि वे अम्बेडकर जी के पदचिन्हों पर चलकर मुहल्ले का नाम रोशन करेंगे और उनके विचारों को जीवन में उतारेंगे।
गौरतलब है कि ग्राम पड़वा क्षेत्र में शिक्षा और सरकारी सेवाओं की दिशा में लगातार उपलब्धियां हासिल कर रहा है। यहां के युवाओं का सेना, पुलिस, अध्यापक जैसी सरकारी सेवाओं में चयन, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, अटल आवासीय स्कूल तथा विद्याज्ञान स्कूल में बच्चों का चयन जैसी उपलब्धियां गांव की पहचान को मजबूत बना रही हैं। साथ ही परिषदीय विद्यालयों की छवि भी पूरे जनपद में उम्दा मानी जाती है।
ग्रामीणों द्वारा पीएमश्री कंपॉजिट विद्यालय, पड़वा को बेहतर बनाने के लिए भी प्रयास जारी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यह विद्यालय शीघ्र ही जनपद के श्रेष्ठतम विद्यालयों में शामिल होगा। वहीं गांव के धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और स्वच्छ वातावरण ने भी गांव को आकर्षक बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
इसी प्रेरणादायक माहौल से प्रभावित होकर दलित बस्ती के युवाओं ने भी अपनी पहचान को बेहतर बनाने के उद्देश्य से डॉ. अम्बेडकर के व्यक्तित्व और विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।
संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




