खितवांस में शराब के खिलाफ जनाक्रोश, महिलाओं ने दुकान पर धावा बोलकर लाखों की शराब नष्ट की,

महरौनी, ललितपुर।
महरौनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खितवांस में सोमवार को शराब के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश अचानक उफान पर आ गया। जैसे ही गांव में शराब की दुकान खुली, खितवांस सहित आसपास के गांवों की महिलाओं और पुरुषों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में एकत्रित महिलाओं ने दुकान पर धावा बोलते हुए लाखों रुपये की शराब उठाकर सड़क पर फेंक दी और बोतलें व डिब्बे तोड़ दिए, जिससे सड़क पर शराब बहने लगी।
घटना के दौरान हालात काफी उग्र हो गए। शराब नष्ट किए जाने के चलते मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए चक्का जाम की स्थिति बन गई, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन महिलाओं के आक्रोश के सामने स्थिति को संभालने में असहज नजर आई।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब के कारण उनके परिवार बर्बाद हो रहे हैं। घरेलू कलह, आर्थिक तंगी और हिंसा जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने गांव से शराब की दुकान हटाने और शराबबंदी लागू करने की मांग की।
https://www.instagram.com/reel/DUSyGUmD4a8/?igsh=dTNvNTFnYWE1a3Fo
ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि शराब जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ है। दिनभर यह घटनाक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और प्रशासन के लिए भी इसे एक गंभीर चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




