रानी लक्ष्मीबाई व इंदिरा गांधी जयंती मनाई, कांग्रेसजनों ने इंदिरा चौराहे पर दोनों महानायिकाओं को किया नमन,

महरौनी,ललितपुर –
वीरता, त्याग और राष्ट्रनिर्माण की प्रतीक दो महानायिकाओं महारानी लक्ष्मीबाई एवं भारत की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती महरौनी में कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धा और प्रेम सम्मान के साथ मनाई गई। इंदिरा चौराहे पर आयोजित गरिमामयी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओं व युवा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर दोनों महान विभूतियों को नमन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष डॉ. दयाराम रजक ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश रजक, पंडित आसाराम तिवारी, कमल सिंह, जाहर सिंह, अखिलेश मलैया, अभिषेक सिंघई, हल्करन, चंचल, पृथ्वी सिंह, मुनीर खान, दया शंकर रजक, बाबूलाल नायक, लक्ष्मी पटेरिया, राकेश सेन, नगर अध्यक्ष कमलेश खरे, रब्बी, राजा, रमेश, जयप्रकाश रजक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना लक्ष्मीबाई भारतीय साहस और स्वतंत्रता संग्राम की अद्वितीय प्रतीक रहीं, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अपने प्राणों की आहुति तक दे दी। वहीं इंदिरा गांधी का योगदान आधुनिक भारत के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और मजबूत नेतृत्व के लिए सदैव याद किया जाएगा। दोनों महान नारियों ने देश की अस्मिता, स्वाभिमान और शक्ति को नई दिशा देने का कार्य किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कांग्रेसजनों ने दोनों महान हस्तियों के आदर्शों और पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्र निर्माण तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




