उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाई वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती, छात्राओं को दिलाई प्रेरणादायी शपथ,

महरौनी, ललितपुर-
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महरौनी नगर इकाई द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई के जीवन, उनके अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान की प्रेरणादायी गाथा से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि बुन्देलखण्ड की प्रत्येक बेटी में लक्ष्मीबाई जैसा जज़्बा, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति होनी चाहिए।
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा छात्राओं को अनेक प्रेरक संकल्प दिलाए गए, जिनमें राष्ट्रहित, समाज सेवा, महिला सुरक्षा और स्वाभिमान को प्राथमिकता देने का संकल्प प्रमुख रहा।
कार्यक्रम में तहसील प्रमुख आज़ाद सिंह चौहान, नगर मंत्री ओमकार सिंह, नगर सह मंत्री शिवा राजा, SFS संयोजक अभिषेक पटैरिया, विद्यालय के अध्यापक धर्मेंद्र तिवारी सहित परिषद की नगर इकाई के सभी कार्यकर्ता एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button