महरौनी-राजबाहा नहर फटी, किसानों की फसल डूबी नहर की सफाई में लापरवाही और भ्रष्टाचार पर किसानों का गुस्सा, मुआवजे की मांग

महरौनी,ललितपुर-
नगर के टीकमगढ़ रोड के पास बालाजी मंदिर के समीप स्थित महरौनी-राजबाहा नहर आज रात अचानक फट गई। हादसे के कारण आसपास के खेत पानी में डूब गए। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
किसानों ने आरोप लगाया कि नहर की सफाई और रखरखाव में प्रशासन लगातार लापरवाह रहा है। शिकायतों के बावजूद नहर में जमी मिट्टी और घास नहीं हटाई गई, जिससे पानी का दबाव बढ़ा और नहर फट गई। कई किसानों ने यह भी कहा कि नहर सफाई के लिए मिले बजट में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार भी बड़ी वजह है।
किसानों की मुख्य मांगें हैं नहर की तुरंत मरम्मत और बंदोबस्त,नहर सफाई और रखरखाव की सख्त निगरानी हो ,भ्रष्टाचार और बजट दुरुपयोग की तत्काल जांच की जाए।नहरों की नियमित निगरानी और समय पर सफाई न होने से भविष्य में ऐसे हादसे दोहराए जा सकते हैं।
किसान उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन तत्काल और पारदर्शी कदम उठाकर खेतों की रक्षा और भविष्य की फसल की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




