उत्तर प्रदेशउपजिलाधिकारी महरौनीटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डभ्रष्टाचारमहरौनीललितपुर

बगैर मजबूत आधार के काली मिटटी मे ही डाल दिया प्रेबर बिक्स रोड महरौनी ब्लाक के ग्राम पंचायत गुंदरापुर के मजरा बैजनाथ मे तालाब के पास बन रहा है प्रेवर बिक्स का रोड

बगैर किसी मानक के ग्राम प्रधान द्वारा डलवाया जा रहा है रोड

ग्रामबासियो के बिरोध करने पर कार्य न करने की ग्राम प्रधान द्वारा दी जा रही है धमकी,

महरौनी,ललितपुर –
मौजूदा प्रदेश सरकार भले ही गांव गांव तक बेहतर और गुणवत्ता परत बिकास कार्य करने के लिये सरकारी धन को खर्च कर आमजन को सुख सुबिधाये मुहैया कराने मे भरपूर प्रयास कर रही है। लेकिन स्थानीय अधिकारियो कर्मचारियो की लचर कार्यप्रणाली और ग्राम पंचायत मे कार्य कराने बाले ग्राम प्रधान कार्यदायी संस्थाये शासन की मंशा पर पानी फेरने मे कोई कोर कसर बाकी नही छोड रही है। जिसके चलते आलम यह है कि सरकारी धन का व्यय तो खूब हो रहा है।लेकिन कार्य धरातल पर केबल और केबल रस्म अदायगी के रूप मे दिखाई दे रहा है।
अगर बात करे महरौनी ब्लाक के ग्राम पंचायत गुंदरापुर के संबंधित ग्राम बैजनाथ की तो जहां ग्राम प्रधान द्वारा तालाब किनारे प्रेवर बिक्स रोड के लिये पंचायत द्वारा प्रस्ताव रखा गया था। जिसके लिये ब्लाक स्तर पर स्वीकृत कर कार्य कराने के लिये धनराशि आवंटित कर ग्राम पंचायत को कार्य कराने की स्वीकृति प्रदान की गयी।लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा जब उक्त कार्य को कराने हेतु कार्य प्रारंभ किया गया।और कार्य को गति दी जाने लगी तो उक्त कार्य कराने की गुणवत्ता पर सबालिया निशान उठने लगे।लेकिन इसके बाबजूद भी ग्राम प्रधान द्वारा किसी भी ग्रामीण की बात को तबज्जो न देते हुये जबरन अपनी मन मर्जी के माफिक कार्य कराने पर आमादा बना रहा और आधा अधूरा प्रेवर भी बिछा दिया गया है।
लेकिन जब ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणो की एक न सुनी गयी। तो ग्राम के पढे लिखे युवाओ द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य का विरोध करते हुये शिकायत पोर्टल पर जिसकी जांच कराने हेतु शिकायत दर्ज कराई गयी।
लेकिन ग्रामीणो द्वारा बताया जा रहा है कि उक्त रोड पर गिटटी विछाने के नाम पर केवल औपचारिकताए की गयी है ।और काली मिटटी मे ही मोरंग भर डालकर सीधा प्रेवर बिछाने का कार्य किया जा रहा है।जिससे कि आने बाले समय मे कभी भी रोड धसने की संभावनाएं बनती स्पष्ट नजर आ रही है। और यदि समय रहते कार्य करने की कार्य प्रणाली पर अंकुश लगाते हुये गुणवत्ता सही नही हो सकी तो आने बाले समय मे शासन द्वारा कराये गये विकास कार्य भी विवाह संस्कार मे होने बाले नेंग की भांति ही दिखाई देगा। जो शासन की छवि को धूमिल करने मे कोई कसर नही छोडेगा।
उक्त मार्ग पर डाले जा रहे रोड का सभी ग्रामबासी पुरजोर विरोध कर रहे है।लेकिन इसके बाबजूद भी ग्राम प्रधान अपनी कार्यप्रणाली मे कोई सुधार करने के विचार मे नही दिख रहा है।और यदि किसी ग्रामीण द्वारा स्पष्ट खुलकर कहा जाये तो अनर्गल इधर उधर की बातो मे समय खराब कर कार्य न कराने की धमकी भरे वक्तव्य देकर ग्रामीणो पर धौस जमाने का कार्य करते बताया जा रहा है।
ग्राम बैजनाथ के सभी ग्रामीणो का कहना है कि जल्द ही शासन प्रशासन को समय रहते इस ओर ध्यान देना चाहिये। जिससे की सरकारी धनराशि का सही व्यय हो सके। और ग्रामीणो का जिसका लाभ लम्बे समय तक मिलता रहे।
ग्राम बैजाथ बासियो ने स्थानीय बिभागीय अधिकारियो से उक्त कार्य की जांच कर सही कार्य कराये जाने की शासन प्रशासन से अपील की है।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button