महरौनी संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 15 प्रार्थना प्यार प्राप्त हुए, 1 का हुआ मौके पर निस्तारण,

महरौनी, ललितपुर।
तहसील महरौनी के सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं उपजिलाधिकारी रजनीश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, अधिकारियों ने लोगों की समस्याएँ गम्भीरता से सुनते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 1 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण करके फरियादी को राहत प्रदान की गई। प्राप्त प्रार्थना पत्रों में राजस्व विभाग – 6,पुलिस विभाग – 5,पूर्ति विभाग – 1,विद्युत विभाग – 1,नगर पंचायत – 2 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए,
अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं उपजिलाधिकारी रजनीश कुमार ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को विस्तार से बात सुना। उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों ने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा, तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, राजस्व, पुलिस, विद्युत, पूर्ति एवं नगरीय विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




