उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधरना प्रदर्शनमहरौनीललितपुर

महरौनी तहसील में लेखपालों का धरना, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन,

महरौनी,ललितपुर –
तहसील महरौनी के प्रांगण में शनिवार को लेखपाल संघ के बैनर तले महरौनी क्षेत्र के समस्त लेखपाल एकजुट होकर धरने पर बैठ गए। अपनी 7 सूत्रीय मुख्य मांगों को लेकर लेखपालों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते हुए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं से अवगत कराया।
लेखपाल संघ के अध्यक्ष कुलदीप खरे के नेतृत्व में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे। अध्यक्ष खरे ने बताया कि शासन-प्रशासन से कई बार मांगें उठाने के बाद भी समाधान न होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
लेखपालों की प्रमुख मांगें – प्रारंभिक वेतनमान का उच्चीकरण, पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि, एसीपी विसंगति का निराकरण, भत्तों में वृद्धि, पदनाम परिवर्तन, अंतर-मंडलीय स्थानांतरण की सुविधा एवं
पेंशन विसंगतियों का समाधान आदि प्रमुख मांगें रहीं! लेखपालों ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में कई तकनीकी और प्रशासनिक कमियाँ हैं, जिनके चलते उन्हें आर्थिक और कार्यस्थलीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
धरना स्थल पर पहुंचे संबंधित अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों को उच्च अधिकारियों तक भेजा जाएगा और समाधान के लिए पहल की जाएगी। धरना प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने एक स्वर में कहा कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन की रूपरेखा आगे भी जारी रहेगी।
धरना प्रदर्शन में महरौनी तहसील अंतर्गत समस्त लेखपालगण उपस्थित रहे!

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button