उत्तर प्रदेशउपजिलाधिकारी महरौनीटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्ममहरौनीललितपुर

तहसील परिसर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का भूमि पूजन, जल्द शुरू होगा नवीन मंदिर निर्माण

महरौनी,ललितपुर –
तहसील परिसर स्थित प्राचीन हनुमान जी के मंदिर के नव निर्माण कार्य का शुभारंभ शनिवार को विधिवत भूमि पूजन के साथ किया गया।
उपजिलाधिकारी रजनीश बाजपेई, पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा एवं तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलापूजन कर निर्माण प्रक्रिया की शुरुआत की।
मंदिर पुजारी पं. मनोज शास्त्री द्वारा विधिविधान से पूजन कराया। भूमि पूजन के दौरान अधिकारियों ने कहा कि मंदिर का निर्माण आधुनिक स्वरूप में किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।
स्थानीय लोगों ने मंदिर के बनने पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि इससे क्षेत्र की धार्मिक आस्था और भी मजबूत होगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्तागण सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button