उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुर

कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ने किसानों को बांटे ऋण, आर.एम. ने की शाखा की व्यापक समीक्षा,

महरौनी,ललितपुर –
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में आयोजित कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक (आर.एम.) पन्नम कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण वितरित किया और शाखा की कार्यप्रणाली, ग्राहक सेवा, कैश प्रबंधन व सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
कार्यक्रम में आर.एम. ने ग्राहकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और कर्मचारियों को पारदर्शिता व त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जन धन योजना, KCC, मुद्रा ऋण, अटल पेंशन योजना और बीमा योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।
निरीक्षण के बाद उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात कर बताया कि बैंक होटल, वेयरहाउस, दाल मिल व अन्य उद्योगों के लिए कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग, रोजगार और कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन, फल-सब्जी व अन्य कृषि गतिविधियों के लिए त्वरित प्रक्रिया के साथ ऋण स्वीकृत किए गए। किसानों ने बताया कि इन योजनाओं से कृषि कार्य और पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में बैंक प्रबंधक निहाल सिंह, ऋषिराज शुक्ला, प्रज्जवल, अजय चौधरी, पलक शर्मा, प्रशांत सिंघई, विनोद त्रिपाठी, प्रिंस सिंघई, मोनू सिंघई व राजीव नायक उपस्थित रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button