भदौरा में दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में सैकड़ों पशुओं का हुआ निःशुल्क उपचार,

महरौनी, ललितपुर –
बुधवार को महरौनी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौ पूजा एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
मेले में पशुचिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों को पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण, रोग उपचार तथा शासन की विभिन्न पशुपालन योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान सैकड़ों पशुओं का निःशुल्क उपचार और परामर्श प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान भदौरा, पशुचिकित्सा अधिकारी सौजना डॉ. अंशुल निरंजन, डॉ. अमित पाराशर, पशुप्रसार अधिकारी डॉ. विनोद कुमार तिवारी, पैरावेट ओमप्रकाश राजपूत, किशोरी लाल, राजेश कुमार, सुनील कुमार, कोमल और चंद्रपाल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पशु आरोग्य सेवाओं का लाभ उठाया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




