उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुर

ग्राम पंचायत खिरिया लटकानजू का ऐतिहासिक फैसला — शराब, गांजा व जुआ पर पूर्ण प्रतिबंध

महरौनी, ललितपुर :
महरौनी तहसील के ग्राम खिरिया लटकनजू में शनिवार को आयोजित ग्रामीण पंचायत में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ बड़ा निर्णय लिया गया। पंचायत में सर्वसम्मति से शराब, गांजा एवं जुए पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में ग्राम के पंचों ने स्पष्ट निर्णय लिया कि अब ग्राम पंचायत क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति यदि शराब या गांजा पीते या बेचते हुए, अथवा जुआ खेलते या खिलाते हुए पाया गया, तो उस पर ₹51,000 का दंड लगाया जाएगा।
पंचायत ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य ग्राम में सामाजिक सौहार्द बनाए रखना, युवाओं को नशे की लत से बचाना और स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे “नशामुक्त ग्राम” अभियान की दिशा में एक अनुकरणीय कदम बताया।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button