उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुरस्वास्थ

एम्बुलेंस कर्मी की तत्परता से बची युवक की जान — समय रहते पहुँचा जिला अस्पताल

महरौनी, ललितपुर –
थाना सोजना क्षेत्र के ग्राम बगसपुर निवासी 25 वर्षीय सुनील चंदेल पुत्र मुन्ना चंदेल की सूझबूझ और एम्बुलेंस टीम की तत्परता के कारण जान बच गई। जानकारी के अनुसार सुनील, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, इलाज कराने के लिए गोना गया था, जहां उसने गलती से कोई अवशिष्ट पदार्थ खा लिया। इससे वह अचेत हो गया।
परिवार के सदस्य उस समय घर पर मौजूद नहीं थे। घटना की जानकारी सुनील के छोटे भाई राहुल चंदेल को जान-पहचान के एक व्यक्ति द्वारा फोन पर दी गई। राहुल मौके पर पहुंचकर सुनील को तत्काल महरौनी अस्पताल लेकर गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
एम्बुलेंस संख्या UP32 FG 2913 द्वारा मरीज को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान EMT विशाल कौशिक और पायलट दिनेश ने तेजी और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए रास्ते भर मरीज की देखरेख की। EMT विशाल कौशिक ने यात्रा के दौरान प्राथमिक उपचार और सतर्क निगरानी से मरीज की हालत स्थिर बनाए रखी।
जिला अस्पताल पहुंचने पर सुनील को सुरक्षित भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button