*महरौनी कुम्हेढ़ी मार्ग पर बस नहीं चलने से हजारों ग्रामीण परेशान* *सबसे बड़ी ग्राम पंचायत आज भी बस संचलन से बंचित* *टैक्सी पर लटककर यात्रा कर रहे हैं सैकड़ो छात्र-छात्राएं*

महरौनी (ललितपुर ) तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हेढ़ी में सुबह से सड़क पर वाहन का इंतजार कर रहे छात्र छात्राएं भरी टैक्सी एवं अन्य वाहनों में बैठकर विद्यालय पहुँच रहे हैँ l
बताया गया कि यहां वर्षों से बसों का संचालन नहीं हो रहा है l इसके पूर्व इस गांव तक तीन प्राइवेट बस एवं एक राजकीय परिवहन बस का संचालन होता था l ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बसों का संचालन कराने की मांग की है । प्रार्थना पत्र में बताया गया कि तहसील के ग्राम पंचायत कुम्हेढी में खुरई बस का लगभग 20 वर्ष से परमिट है l लेकिन गांव में बस नहीं आती है 3 वर्ष पहले कुम्हेढी से महरौनी-ललितपुर झांसी के लिए एक सरकारी डिपो चलती थी जो कोविड 19 बीमारी के कारण बन्द हो गयी थी । इस डिपो के माध्यम से ग्राम पंचायत कुम्हेंढी क्षेत्र की लगभग एक हजार छात्र छात्राओं को स्कूल कालेज जाने में सुविधा होती थी तथा ग्राम के लोगो को सरकारी कामकाज के लिए तहसील मुख्यालय और बाजार जाने में सुविधा होती थी। जो विगत दो वर्ष से बन्द है l इसलिए क्षेत्र की लगभग 1 हजार छात्र छात्राओं को स्कूल जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है l और ग्रामीण किसान को तहसील मुख्यालय व बाजार जाने में असुविधा हो रही है। अभी वर्तमान में गांव के लोग टैक्सी से जा रहे है जिसमें 5 लोगों की जगह 10से 15 लोग एक साथ बैठकर जा रहे , जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। आम जन की इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का कष्ट करें। जिससे बच्चों का भविष्य खराब न हो और आम जन मानस को सुविधा प्रदान हो सकें जिलाधिकारी ललितपुर को प्रार्थना पत्र देने वालों में सत्यदेव श्रीवास्तव, राहुल, आशुतोष, ग्यासी, अभिषेक विश्वकर्मा, रवि रजक, सुनील कुमार, राहुल तिवारी, रामू चौधरी, अशोक कुमार,आदि मौजूद रहे l
“सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में से एक कुम्हेढ़ी तक बस नहीं चलने के कारण छात्र-छात्राएं तथा ग्रामीण परेशान हो रहे हैं वहीं टैक्सी चालक मनमाना कराया वसूल रहे हैं l कुम्हेढ़ी के नाम से बस का परमिट बना हुआ है परंतुb बस मालिक की मनमानी से बस का संचालन नहीं हो रहा है”
प्रमोद सीरोटिया ग्रामीण
“महरौनी से गांव तक आने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ता है 10 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए पूरा दिन खराब हो जाता है बस का संचालन जल्द ही होना चाहिए”
लखन कुशवाहा ग्रामीण
वर्षों पहले कुम्हेढ़ी के लिए चार-चार बसें चलाई जाती थी परंतु आज एक भी बस नहीं चल रही है l जिस कारण बच्चों, महिलाओं,छात्र-छात्राओं तथा बुजुर्गों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है ”
भागीरथ अहिरवार ग्रामीण
“बुंदेलखंड में सबसे प्रसिद्ध मंदिर माता अंजनी मंदिर पर दर्शन के लिए प्रतिदिन यात्री दूर से आते हैं परंतु यहां साधन नहीं होने के कारण वह निराश हो जाते हैं तथा छायन से 5 किलोमीटर तक पैदल यात्रा करते हैं l शासन प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए ”
राहुल तिवारी ग्रामीण
“लगभग दस हजार की आबादी के लिए कोई साधन नहीं है शासन द्वारा बस संचालन का परमिट भी दिया गया है परंतु बस मालिक की मनमानी के कारण बस का संचालन नहीं हो रहा है ”
राजू राजा ग्रामीण
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




