अखंड ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ इकाई की बैठक संपन्न,

महरौनी,ललितपुर-
अखंड ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ इकाई ललितपुर की बैठक ग्राम खिरियालटकंजू स्थित खिरिया सरकार मंदिर प्रांगण में जिलाध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल ब्राह्मण महासभा मैन बॉडी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुश्री रितु शर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव कौशिक व ब्लॉक अध्यक्ष महरौनी राजीव शुक्ला रहे। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। रितु शर्मा ने समाज में दहेज प्रथा का विरोध और जरूरतमंद परिवारों की सहायता पर बल दिया। गौरव कौशिक ने एकता और सेवा भावना को समाज की प्रगति का मूल बताया, वहीं हेमंत द्विवेदी ने आपसी मतभेद दूर कर एक सूत्र में बंधने का आह्वान किया। राजीव शुक्ला ने समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की आवश्यकता बताई।
बैठक में अरविंद रावत, मनोज कौशिक, सनत पुरोहित, राकेश त्रिपाठी, मोनू तिवारी, प्रमोद कांकर, महेंद्र शुक्ला, कृष्णकांत चौबे, राहुल शुक्ला, अभिषेक तिवारी, दिनेश पांडेय, कृष तिवारी, राजदीप चौबे, सुनील विदुआ, अजयशंकर पांडेय, रामनरेश त्रिपाठी, नीरज मिश्रा, सार्थक पुरोहित, रामबाबू दुबे, शिवम कौशिक, रवि तिवारी, ब्रजेश भौंडेले, आयुष नायक, सौरभ कौशिक, सुदेश तिवारी, सोनू त्रिपाठी, पुरुषोत्तम चौबे, उमाकांत मिश्रा, राम सिरौठिया, रमेश मिश्रा, अनुराग पुरोहित, अभिषेक मिश्रा, दिनेश कौशिक, परमानंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।
अंत में जिलाध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690