नारी शक्ति फेस-5 के तहत छात्राओं ने संभाली प्रशासनिक जिम्मेदारी,

महरौनी, ललितपुर-
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नारी शक्ति फेस-5 अभियान के अंतर्गत महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए तहसील महरौनी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी की मेधावी छात्राओं को एक दिन के लिए प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई।
उपजिलाधिकारी महरौनी रजनीश कुमार द्वारा कक्षा 12वीं की छात्रा कु. रोशनी, पुत्री श्री खुशीलाल, निवासी टपरियन को एक दिन का उपजिलाधिकारी (SDM) महरौनी बनाया गया। इसी प्रकार कक्षा 12वीं की ही छात्रा कु. नैन्सी, पुत्री श्री नारायन सिंह, निवासी चौकी दिगवार को एक दिन का तहसीलदार महरौनी बनने का अवसर प्रदान किया गया।
इस दौरान दोनों छात्राओं ने तहसील कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई की, आम जनता की शिकायतों को सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश भी दिए। साथ ही तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अनुभव से छात्राओं ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से समझा और प्रत्यक्ष रूप से नेतृत्व का अनुभव प्राप्त किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास का विकास, उन्हें नेतृत्व की ओर प्रेरित करना तथा समाज में महिलाओं की भूमिका को और सशक्त बनाना है।
उपजिलाधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि ऐसी पहल से छात्राओं में बड़े लक्ष्य हासिल करने की ऊर्जा उत्पन्न होती है और समाज में महिलाओं के सम्मान को नई दिशा मिलती है।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690




