उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डनगर पंचायतमहरौनीललितपुरव्यापार मंडल

महरौनी में बाल श्रम मुक्त अभियान तेज, व्यापार मंडल ने दिया सहयोग का आश्वासन,

महरौनी,ललितपुर-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए श्रम विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को श्रम अधिकारी अनिल कुमार ने महरौनी में व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में श्रम अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि प्रदेश में बाल श्रम पूरी तरह खत्म हो। इसे सफल बनाने में व्यापारियों का सहयोग अहम होगा। इस पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि महरौनी के करीब 90 प्रतिशत प्रतिष्ठान पहले से ही बाल श्रम मुक्त हैं। यदि किसी एक-दो प्रतिष्ठानों पर बाल श्रमिक पाए जाते हैं तो उन्हें तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों का कहना है कि अभियान के जरिए जिले को जल्द ही बाल श्रम मुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button