महेंद्र विदुआ ‘बबलू महाराज’ बने भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के नए तहसील अध्यक्ष,

महरौनी,ललितपुर-
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज महरौनी तहसील अंतर्गत ग्राम पचौड़ा में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के प्रदेश मुख्य सचिव गजेंद्र सिंह (हैट्रिक प्रधान) की विशेष संस्तुति पर महेंद्र विदुआ (बबलू महाराज) को महरौनी तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में संगठन की भावी रणनीतियों पर चर्चा के साथ-साथ क्षेत्रीय किसान मुद्दों को लेकर विचार विमर्श हुआ।
इस अवसर पर गजेंद्र सिंह प्रधान, अखिलेश मिश्रा, सुनील कुमार, भोला तिवारी, मनीष सपेरा, दुर्ग सिंह यादव (मारोत पठा) सहित संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष महेंद्र विदुआ ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा हेतु हरसंभव प्रयास करेंगे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690