नगर की बेटी वंदना दुबे को मिला डॉक्टर ऑफ फिलॉस्फी की उपाधि का गौरव,

महरौनी,ललितपुर-
नगर की होनहार बेटी श्रीमती वंदना दुबे को डॉक्टर ऑफ फिलॉस्फी की उपाधि से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर नगरवासियों में खुशी की लहर है तथा चारों ओर से बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ है।
श्रीमती वंदना दुबे, जो महरौनी नगर के पुराना बाजार निवासी पं. अंजनी प्रसाद द्विवेदी की सुपुत्री एवं नीलेश दुबे की धर्मपत्नी हैं, जिन्होंने मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर से फैकल्टी ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड आर्किटेक्चर में डॉक्टर ऑफ फिलॉस्फी की उपाधि अर्जित की है। उन्होंने रजिस्ट्रेशन संख्या 202303056 के अंतर्गत डॉ. प्रकाश चन्द्र शर्मा एवं डॉ. हर्ष गौण के निर्देशन में डिपार्टमेंट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी – स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में शोध कार्य पूर्ण कर यह उपलब्धि प्राप्त की।
उनकी इस अकादमिक सफलता पर नगर के बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उन्हें ढेरों बधाइयाँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नगरवासियों ने इसे महरौनी की बेटियों की प्रतिभा और परिश्रम का प्रतीक बताया।
यह उपलब्धि न केवल वंदना दुबे के परिवार के लिए गौरव का विषय है, बल्कि समस्त महरौनी नगर के लिए भी एक प्रेरणा है।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690