बिधुत उपखण्ड अधिकारी के स्थानांतरण पर कर्मचारियों ने दी विदाई,

महरौनी, ललितपुर-
बिधुत उपखण्ड महरौनी में लंबे समय से तैनात उपखण्ड अधिकारी आरपी सिंह का स्थानांतरण यूपी के बिजनोर जिले के मेरठ हो जाने पर बिधुत उपखण्ड महरौनी से पोषित समस्त फीडर के अधिकारी एवम कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी!
महरौनी बिधुत कर्मचारियों ने एसडीओ साहब के निवास पर पहुंच कर सर्व प्रथम उनका माल्यार्पण किया, ओर उनके नेक कार्यकाल की सराहना की! बिधुत जेई धर्मेंद्र प्रजापति ने कहा कि विगत वर्षों से हमे उनका सानिध्य मिला, उनके साथ विभागीय कार्यो में बहुत कुछ सीखने को मिला, उन्होंने बिधुत अधिकारी एवम कर्मचारियों को अपने परिवार की तरह मानकर बिधुत कार्य लिया, अजय राजा ने कहा कि बिधुत एसडीओ साहब एक अभिभावक की तरह है, जिन्होंने प्रत्येक कर्मचारी की हमेशा मदद की!
इस मौके पर अवर अभियंता धर्मेंद्र प्रजापति, अजय सिंह चौहान (धवारी),जयपाल सिंह परिहार, देवेंद्र पटेल, ब्रजेन्द्र, रामकुमार, संजू बुदनी, मुकेश, विजय सिंह गौर सहित समस्त बिधुत कर्मी उपस्थित रहे!
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand