बुंदेली लोकगीतों और राई नृत्य की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक, महरौनी महोत्सव मेला में बुन्देली लोकगीत और लोकनृत्य निशा का हुआ आयोजन,

महरौनी,ललितपुर-
नगर पंचायत महरौनी के तत्वाधान में चल रहे महरौनी मेला महोत्सव 2025 के अंतर्गत ग्यारहवें दिन सद्भावना मंच पर पारंपरिक बुन्देली लोकगीत और लोकनृत्य निशा का आयोजन किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में दर्शकों की भीड उमड पडी और दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी और जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन के साथ विशिष्ट अतिथियों में सोसायटी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजावत , भाजपा मंडल अध्यक्ष
आशीष त्रिपाठी, अरविंद कौशिक, हरिशंकर सोनी, बृजेश रिछारिया, पीयूष शुक्ला आदि की मौजूदगी में मां शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन हुआ। तत्पश्चात फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम की शुरुआत बुंदेली गायिका कौशल्या कुशवाहा और विनोद कुशवाहा ने गणेश वंदना व शारदा वंदना के साथ की। वहीं पारंपरिक लोकगीतों की सराहनीय प्रस्तुति दी।
इसके बाद कलाकारों में मीना राजपूत और विक्रम सिंह बुंदेला ने बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में हबला मध्यप्रदेश से आयी नृत्यांगनाओं चांदनी, नेहा , संजना और मनी ने शानदार राई नृत्य की प्रस्तुति दी, जिस पर देर रात तक दर्शक झूमते रहे ।
कार्यक्रम में बुंदेली मंच संचालन सूर्यकांत त्रिपाठी ने किया और अंत में महरौनी महोत्सव मेला प्रमुख दुष्यंत बडौनियां, प्रतिनिधि नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी का आभार जताया।
आयोजन को सफल बनाने में नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बडौनियां, अधिशाषी अधिकारी साक्षी साहू, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, संजय पांडेय भारत, कुलदीप खरे एडवोकेट, हृदयेश गोस्वामी, सूर्यकांत त्रिपाठी, रवि खरे, दिनेश श्रीवास्तव, पूरन पाटकार, अभय दुबे टिंकू, नितिन जैन शास्त्री ,जितेन्द्र पालीबाल, छोटू राय,मुकेश नायक, आनंद त्रिपाठी, अमित नायक, पार्षद अनूप अहिरवार, नीलेश श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, पवन बजाज, प्रेमनारायण साहू, उदयभान सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, जाकिर अली,रवि अहिरवार , सौरभ लखपति, सुरेश अहिरवार, सौरभ सेन आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
#Timesnowbundelkhand