अपराधउत्तर प्रदेश पुलिसचोरीमडावराललितपुरललितपुर पुलिस

थाना मड़ावरा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित चार चोरों को किया गिरफ्तार

मड़ावरा ललितपुर : श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी, परिक्षेत्र झांसी के निर्देश के क्रम में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ललितपुर श्री मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर/मड़ावरा श्री अभय नारायण राय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, थाना मड़ावरा पुलिस द्वारा दो अदद मोटर साईकिल को चोरी होने वाले प्रकरण में थाना मडावरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-109/2025 धारा 317(2) BNS में वांछित अभियुक्तगण -1. पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र सुखदी सिंह लोधी 2. तुलसीराम पुत्र लाल सिंह लोधी 3. भानू लोधी पुत्र लाल सिंह लोधी समस्त निवासी गण ग्राम बम्हौरीकला थाना मडावरा जनपद ललितपुर 4. राजेश उर्फ वसोरी पुत्र खुशीराम निवासी ग्राम बड़ी पीडार थाना गिरार जिला ललितपुर को रोहिणी बांध तिराहा कस्बा व थाना मड़ावरा जिला ललितपुर से मय चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- फर्द बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण 1. पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र सुखदी सिंह लोधी 2. तुलसीराम पुत्र लाल सिंह लोधी 3. भानू लोधी पुत्र लाल सिंह लोधी समस्त निवासी गण ग्राम बम्हौरीकला थाना मडावरा जनपद ललितपुर 4. राजेश उर्फ वसोरी पुत्र खुशीराम निवासी ग्राम बड़ी पीडार थाना गिरार जिला ललितपुर द्वारा दो अदद मोटरसाईकिल न0 UP 94 E 7732 व मोटरसाईकिल नं0-MP33ZF9625 को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना मड़ावरा में मु0अ0सं0-109/2025 धारा 317(2) BNS पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता –
1. पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र सुखदी सिंह लोधी
2. तुलसीराम पुत्र लाल सिंह लोधी
3. भानू लोधी पुत्र लाल सिंह लोधी नि0गण ग्राम बम्हौरीकला थाना मडावरा जनपद ललितपुर
4. राजेश उर्फ वसोरी पुत्र खुशीराम निवासी ग्राम बड़ी पीडार थाना गिरार जिला ललितपुर

गिरफ्तारी का दिनांक व समय

दिनांक – 28.04.2025 समय – 08.21 बजे

गिरफ्तारी करने वाले टीम के अधि0/कर्म0गणों के नाम-
1. उ0नि0 राजेश कुमार
2. उ0नि0 चन्द्रपाल
3. का0 शिवाकान्त
4. का0 विक्रम सिंह

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times Now Bundelkhand

Share this post to -

Related Articles

Back to top button