गुरयाना के विद्यालय में मनाया वार्षिकोत्सव। अहिंसा सेवा संगठन नें किया छात्रों को पुरस्कृत। मानसिक विकास के लिए शारीरिक स्वास्थ बहुत जरुरी है- विशाल जैन

मड़ावरा(ललितपुर) विकासखंड अंतर्गत संकुल केंद्र पारौल के उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरयाना में वार्षिकोत्सव मनाया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयी। निबंध में संतुष्टि और रीतेश, सामान्य ज्ञान में संस्कृति और आयुषी, सुलेख में राधा और राजकुमारी, कला में इशिका और मनीषा, संगीत में नीलम और निराशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किये। वहीं मोनिका, वैशाली, सोनाली मोहिनी, दीक्षा, अंजो, नभ्भिका, संध्या, अंजली आदि के गीत सराहनीय रहे। कैरम में अंश, अनुष, रुपेश, केशव और क्रिकेट में नीकेश, अभिषेक, दीपा, लक्ष्मी नें उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अहिंसा सेवा संगठन नें सभी छात्रों को पुरस्कृत किया।
इस मौक़े पर संगठन के संस्थापक विशाल जैन पवा ने कहा की मानसिक विकास के लिए शारीरिक स्वास्थ बहुत जरुरी है, अतः पढ़ने के साथ – साथ खेलना अति आवश्यक है जिससे नेतृत्व क्षमता का विकास एवं सौहार्द में बृद्धि होती है। सहायक अध्यापक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बेसिक के विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सहायक शिक्षिका संध्या ने नियमित समय से निश्चित गणवेश में विद्यालय आने के लिये बच्चों को प्रेरित किया। बच्चों ने सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिसमें हाकम सिंह, अनीता तिवारी, विनीता पाठक, रसोइया एवं आँगनबाड़ी कार्यकत्री का सक्रिय सहयोग रहा। अंत में इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोष कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
#Timesnowbundelkhand