उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमडावराललितपुरशिक्षण संस्थानशिक्षा

मिजिल्स रुबेला के लिए स्कूलों में होगा टीकाकरण स्कूली बच्चों को खिलाई जायेगी कृमिनाशक दवा

ललितपुर।
नियमित टीकाकरण अभियान के तहत 5 से 10 वर्ष आयु के स्कूली बच्चों के  मिजिल्स एवं रुबेला के टीकाकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर टीकाकरण एवं विश्व कृमि दिवस के आयोजन की आवश्यक तैयारी हेतु बैठक का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार रावत एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान बीपीएम अतुल दुबे ने बताया कि जनपद में मिजिल्स एवं रुबेला के कतिपय मामले पाए जाने पर एहतियात के तौर पर मिजिल्स एवं रुबेला टीकाकरण हेतु 5 से 10 वर्ष के आयु के पंजीकृत सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाना है जिसके लिए 16 से 26 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। एएनएम आशा आंगनबाड़ी द्वारा एक दिन में अधिकतम 100 से 125 बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा, कार्यक्रम के संवेदीकरण हेतु जनसमुदाय में जानकारी और जागरूकता हेतु शिक्षकों का सहयोग लिया जायेगा। बैठक के दौरान कार्यक्रम से संबंधित अन्य जानकारियां एवं  एलबेंडाजोल टैबलेट शिक्षकों को वितरित की गई।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार रावत, बीपीएम अतुल दुबे, नोडल संकुल अनिल कुमार, पूरनलाल, अब्दुल हमीद, यासीन खान संकुल शिक्षक बालेंद्रसिंह, प्रकाश साहू, अमित श्रीवास्तव समेत समस्त  विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button