राज्य स्तरीय एस.आर.एम. टीम द्वारा ब्लॉक मड़ावरा की स्वास्थ्य सेवाओं का किया गया सघन निरीक्षण

* सीएचसी, पीएचसी, उपकेंद्रों का का टीम ने किया निरीक्षण
* टीम ने बिंदुवार किया निरीक्षण, कमियों को दूर करने हेतु शासन को टीम देगी रिपोर्ट
मड़ावरा -ललितपुर।
राज्य स्तरीय एस.आर.एम. टीम ने आकांक्षी ब्लॉक ब्लॉक मड़ावरा में स्वास्थ्य सेवाओं का सघन निरीक्षण किया। तीन दिवसीय दौरे पर आई राज्य स्तरीय एस.आर.एम. टीम के सदस्य डॉ. शेखर वैश्य, अरुण कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में इमरजेंसी, एनआरसी, ओपीडी, स्टोर, रैन बसेरा, पैथोलॉजी लैब, मैटरनिटी बिंग, कोल्ड चेन, आयुष्मान कक्ष आदि का सघन निरीक्षण किया।
इसके बाद राज्य स्तरीय टीम ने उपकेंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर भीकमपुर, गिदवाहा, गिरार, पिसनारी, बमौरीकलां, जलंधर, मदनपुर, डोंगराखुर्द, अर्जुनखिरिया, बमराना, धवा, बहादुरपुर, नाराहाट, गौना आदि का सघन निरीक्षण किया। सभी सभी जगह निर्धारित सूची के अनुसार निरीक्षण किया। राज्य स्तरीय टीम स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आये। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी आवश्यकता होगी उसकी गोपनीय निरीक्षण रिपोर्ट टीम द्वारा शासन को सौंपी जायेगी।
इस दौरान डॉ. धीरेन्द्र वैद्य (जिला टीम), डॉ. अविनाश कुमार चिकित्सा अधीक्षक मड़ावरा, डॉ. चंदा किचौलिया चिकित्सा अधिकारी, डॉ. वीर पाल, डॉ. उत्कर्ष त्रिपाठी, डॉ. रवींदर कौर, डॉ. सुरेश सोनी, डॉ. राघवेन्द्र सोनी, बीपीएम अतुल दुवे, एआरओ शिवदीप राठौर, फर्मासिस्ट ब्रजजीवन लाल, नीरज, विमला, गौरव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




