उत्तर प्रदेशउपजिलाधिकारी मड़ावराखेलटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमडावराललितपुरशिक्षण संस्थानशिक्षा

*खेलों में प्रतिस्पर्धा से विद्यार्थियों में आता है निखार- उपजिलाधिकारी* *ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई सम्पन्न*

ललितपुर।
ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम अर्जुनखिरिया के खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेन्द्र कुमार चौधरी, उपजिलाधिकारी।मड़ावरा, चन्द्रदीप रावत ब्लॉक प्रमुख मड़ावरा,
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह, वरिष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी राजकुमार पुरोहित, जेई निर्माण जाहर सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा नरेश रावत ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पण कर एवं हरी झंडी दिखाकर किया गया।

उपजिलाधिकारी मुख्य अतिथि शैलेन्द्र कुमार चौधरी मड़ावरा ने कहा कि बच्चों का खेल कूद बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेलों में प्रतिस्पर्धा से विद्यार्थियों में आता है निखार आता है। पढ़ाई के साथ बच्चों के लिए खेलकूद बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज हम खेलकूद के माध्यम से भी बच्चे अपना कैरियर बना रहें हैं। ब्लॉक मड़ावरा में प्रतिभाशाली बच्चों की कमी नहीं है। बस उन्हें सही दिशा देने की जरूरत है। ब्लॉक प्रमुख मड़ावरा चन्द्रदीप रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बच्चों एवं गांव के विकास के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य योगी आदिनाथ जी की देन है कि आज हर गांव में खेल मैदान बन रहें हैं। गांव के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, युवाओं के विकास के लिए सरकार सराहनीय कार्य कर रही है। अभिभावक बच्चों के सामने धूम्रपान न करें। जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा ने कहा कि बहुत ही ऊर्जावान बच्चे हैं। खेल मैदानों को और भी अच्छा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार आयोजनों के लिए पहले से अवगत कराया जाए। कार्यक्रमों का सफल आयोजन होगा धन की कमी नहीं होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि बच्चे खेल भावना के साथ खेल खेलें। हार जीत होती है, किंतु खेलों को खेलकर हमें आगे जाना है। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों के सफल आयोजन की तारीफ की।

100मी. दौड़ उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में अंशुल जामुनियांखेरा प्रथम, मोहित इमलिया कलां द्वितीय, अशीष सीरोंन तृतीय स्थान पर रहे।
100मी. दौड़ उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में हिना डोंगराखुर्द प्रथम, आस्था बमौरी कलां द्वितीय,
राखी गिदवाहा तृतीय स्थान पर रही।

200मी. दौड़ प्राथमिक स्तर में अनुराग प्रा.वि. गिदवाहा प्रथम, अरविंद बमौरीकलां द्वितीय, अर्पित पटेल झरावटा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अनुष्का रखवारा प्रथम, अंकिता बमौरी कलां द्वितीय, शिवानी हनुमत गढ़ तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग 400मी. दौड़ में जितेन्द्र कंपोजिट रखवारा प्रथम, विपिन बछरावनी सेकेंड, नितेंद्र बमौरीकलां तृतीय स्थान पर रहे। पीटी प्रदर्शन में उ.प्रा.वि. जमुनियांखेरा टीम विजेता रही। सुलेख प्रतियोगिता बालक वर्ग में करण कुमार जलंधर प्रथम, राज हंसरा द्वितीय, अंकुश गदनपुर तृतीय स्थान पर रहे, बालिका वर्ग आशा देवी दैनपुरा प्रथम, संजना हंसरा द्वितीय, चांदनी धौरीसागर तृतीय स्थान पर रही।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्रा.शि.संघ ब्लॉक अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, उत्तर प्रदेशीय प्रा.शि. संघ ब्लॉक अध्यक्ष सरमन लाल, एआरपी बृजेश चौरसिया, सुजान सिंह, राजेंद्र राठौर, देशबंधु नरवरिया, विनोद कुशवाहा, गौना संकुल प्रभारी उमाशंकर नामदेव, रमजान ख़ान, नरेश कुमार, अनुज दीक्षित, जयप्रकाश, भूपेंद्र, परशुराम, अमित,अनामिका जैन,सुमन साहू, सुजान, रोशन सिंह, हरिशंकर सोनी,यासीन खान, अमित साहू, लवलोक व्यास,धर्मेंद्र चौरसिया, टीकाराम, संतोष कुशवाहा ऋषिकांत जाटव, गौरव जैन, दयाराम, गणेश, प्रजापति, शैलेश प्रजापति, प्रियंका बुंदेला, सुनील कुर्मी, अमित श्रीवास्तव,सचिन निरंजन, हरिशंकर भोंडेले,ग्यासी लाल, राहुल साहू, विक्रम राजा, कमलेश नामदेव, मानसिंह, राजेश प्रजापति, दीपक सोनी, श्याम किशोर सोनी, प्रकाशचंद्र, ऊदल कुशवाहा, जय किशन, मुनीन्द्र, मालती जैन, प्रतिभा, दीप शिखा, नेहा पटेल, पूनम तिवारी, संयोगिता गुप्ता, अनामिका जैन, रजनी, सुनील, राजेश मिश्रा, जाकिर खान, नासिर खान, जीवन लाल, प्रमोद नामदेव, महेश सिंह, रामकुमार, कमलेश नामदेव, समस्त खेल अनुदेशक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक तथा ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छमाधर प्रसाद ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति आभार खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा नरेश कुमार रावत ने व्यक्त किया।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button