संकुल स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों का रहा दबदबा

ललितपुर।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ललितपुर रणवीर सिंह एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा नरेश कुमार रावत के निर्देशन में डोंगरा में खुर्द आयोजित संकुल स्तरीय नाराहट न्याय पंचायत की मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों का दबदबा रहा।
मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय तरावली की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अनुपम गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय तरावली की छात्रा आरुषी राजपूत गोला फेंक बालिका वर्ग में प्रथम स्थान, डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में हर्षिता तृतीय स्थान, बालक वर्ग में शिवम द्वितीय स्थान, लंबी कूद बालिका वर्ग में गुड़िया राजपूत द्वितीय स्थान, बालक वर्ग में रविन्द्र राजपूत द्वितीय स्थान, खो-खो
बालिका वर्ग में तरावली टीम सेकेंड विनर, कबड्डी बालिका वर्ग में तरावली टीम सैकेंड विनर, बालक वर्ग में सेकेंड विनर, दौड़ बालिका वर्ग में आरुषी तृतीय स्थान, 100 मीटर दौड़ में आरुषी राजपूत तृतीय स्थान, 400 मीटर दौड़ में रिशिका तृतीय स्थान, बालक वर्ग 400 दौड़ में शिवम द्वितीय स्थान, 200 मीटर दौड़ में संजय राजपूत तृतीय स्थान पर रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




