*उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ 73 वा अधिवेशन आगरा उत्तर प्रदेश में संपन्न हुआ.*

ललितपुर : अधिवेशन में शामिल होकर लौटे प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष मंजीत करोसिया ने बताया कि संघ का 73 वा अधिवेशन आगरा उ प्र मे हुआ जिसमे मुख्य अतिथि संघ के प्रांतीय अध्यक्ष माननीय महेश काजू एवं अध्यक्षता पूर्व महापौर इंद्रजीत आर्या ने की
अधिवेशन में प्रदेश के जिलों से आए जिला अध्यक्षों व प्रदेश पदाधिकारी ने कर्मचारी हित में अपने-अपने विचार व्यक्त किए
संघ प्रांतीय अध्यक्ष महेश काजू जी ने सरकार से अपील मे कहा की प्रदेश में आउटसोर्सिंग व्यवस्था को बंद कर स्थाई नौकरी निकली जाए व पूर्व से संबिदा आउटसोर्सिंग मे तैनात सभी कर्मचारियों को नियमित करे सरकार
संघ के कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष मंजीत करोसिया ने प्रदेश में तैनात समस्त संविदा सफाई कर्मचारी एवं आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को नियमित करने एवं स्थाई भर्ती किए जाने की मांग रखी उन्होंने कहा की प्रदेश की निकयों में तैनात समस्त संविदा सफाई कर्मचारियों एवं आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को यदि सरकार स्थाई/नियमित करती है तो कर्मचारियों शोषण से बचाव होगा
साथ ही प्रदेश की प्रत्येक निकायों में स्थाई सफाई कर्मचारियों की भर्ती से बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा
अधिवेशन में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय सफाई मजबूत संघ के प्रांतीय अध्यक्ष महेश काजू,पूर्व महापौर इंद्रजीत वाल्मीकि,प्रांतीय महामंत्री अश्वनी कुमार,कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष मंजीत करोसिया,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद,जिला अध्यक्ष आगरा बीरजू नरवार,ललितपुर जिला अध्यक्ष राजकुमार नाहार,बृजेश वाल्मीकि,संघ के प्रदेश पदाधिकारीओ सहित जिलों के जिलाध्यक्ष अधिवेशन मे मौजूद रहे.
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




