जिलाधिकारी ललितपुरज्ञापनटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरव्यापार मंडल

*अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ललितपुर द्वारा जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को दिया*

ललितपुर : व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने बताया कि मुख्य मार्ग पर फुटपाथ निर्माण, सफेद एज-लाइन मार्किंग होने तक नो पार्किंग चालान पर अस्थाई रोक लगाएं जाने
आपको अवगत कराना है कि नगर ललितपुर के मुख्य बाजार क्षेत्र में हाल ही में हुए नई सड़क निर्माण कार्य के दौरान पूर्व निर्धारित फुटपाथ को पूर्णतः समाप्त कर दिया गया है, जिसके कारण सड़क सीधे दुकानों से सटकर बना दी गई है। जिस वजह से दुकानों के सामने ग्राहकों एवं व्यापारियों के लिए कुछ क्षण के लिए भी वाहन रोकना अत्यंत कठिन हो गया है।

वर्तमान में ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार नो-पार्किंग चालान किए जा रहे हैं, जिससे दुकानों पर आने वाले ग्राहकों में अनावश्यक भय का वातावरण बना हुआ है। इससे व्यापारियों की बिक्री पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही पैदल यात्री, महिलाएँ, बच्चे एवं बुजुर्ग भी बिना फुटपाथ के असुरक्षित स्थिति में सड़क पर आवागमन कर रहे हैं। सड़क और दुकानों के बीच स्पष्ट सीमा न होने से यातायात व्यवस्था अत्यंत अव्यवस्थित बनी हुई है।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि—

1. मुख्य मार्ग पर दुकानों की ओर स्पष्ट सफेद एज-लाइन डाली जाए,
ताकि सड़क की सीमा निर्धारित हो सके और एज-लाइन के भीतर खड़े वाहन सड़क पर खड़े न माने जाएँ।

2. एज-लाइन के भीतर 5 मिनट का स्टॉपिंग ज़ोन घोषित किया जाए,
ताकि ग्राहक खरीदारी एवं सामान लेने–देने हेतु कुछ समय के लिए वाहन बिना चालान के भय के खड़ा कर सकें।

3. जहाँ स्थान कम है वहाँ कर्ब-लाइन मार्किंग की जाए,
जिससे पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित लेन सुनिश्चित हो सके और दुकानों के सामने माल उतार–चढ़ाव की सुविधा बनी रहे।

4. सड़क मार्किंग एवं एज-लाइन कार्य पूर्ण होने तक बाजार क्षेत्र में नो-पार्किंग चालान पर अस्थायी रोक लगाई जाए,
ताकि व्यापारियों एवं ग्राहकों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके।
महोदय, उपरोक्त व्यवस्था लागू होने से बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधरेगी, ग्राहकों को राहत मिलेगी, व्यापार बढ़ेगा, सड़क की सीमा स्पष्ट होने से दुर्घटना का जोखिम कम होगा तथा प्रशासन एवं व्यापारी वर्ग के बीच अनावश्यक विवाद समाप्त होंगे।
उपरोक्त मांगों पर यथाशीघ्र आवश्यक निर्देश प्रदान करने की कृपा करें।
ज्ञापन देते समय अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, आरिफ पठान, दीपक जैन, पप्पू करीम राइन, सचिन नामदेव, धनुषराम यादव, इमदाद पठान, परमानंद, पप्पू रजक, बृजेश ताम्रकार, सौरभ जैन, दशरथ कुशवाहा, इब्राहिम, राधे चौरसिया, दीपक पंडा, सुनील तिवारी, सुनील पटेरिया, अमित राठौर, जितेंद्र यादव, धीरज कुशवाहा, कालू ताम्रकार, इदरीश राईन, राकेश जैन आदि मौजूद रहे


पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button