उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरशिक्षण संस्थानशिक्षा

● ब्लॉक स्तरीय मिनी बालक्रीडा प्रतियोगिता रघुवीर सिंह इंटर कालेज बार में हुई आयोजित ● शिक्षा के साथ खेल जरूरी- शैलजा व्यास ● उप्रावि करमई के शिवाकांत यादव दौडे सबसे तेज, पीटी में कंपोजिट विद्यालय बानपुर की टीम रही विजेता-

(ललितपुर)वीरांगना लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस के अवसर पर विकास खंड बार की ब्लॉक स्तरीय मिनी बालक्रीड़ा प्रतियोगिता कस्बा बार स्थित रघुवीर सिंह नेता जी इंटर कालेज के परिसर में आयोजित की गई।जिसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बार प्रतिनिधि कल्याण सिंह लोधी एवं
विशिष्ट अतिथि आशीष कुमार प्रधानाचार्य नेता जी रघुवीर सिंह इंटर कालेज बार रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलजा व्यास बीईओ बार ने की।कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती एवं बुंदेलखंड की गौरव वीरांगना लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।तत्पश्चात आगंतुक अतिथियों का स्वागत,सम्मान किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बानपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय दैलवारा की छात्राओं ने सरस्वती बंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।मिनी बालक्रीडा प्रतियोगिता के प्रारंभ में संकुल केंद्र देवरान
,बार,पारौन,बिल्ला,बानपुर,कैलगुंवा के बच्चों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी।इस दौरान मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बार प्रतिनिधि कल्याण सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण अंग है।इस प्रतिस्पर्धा के माध्यम से बच्चे खेल प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करके आगे बढ़ते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं बीईओ बार ने कहा कि बच्चों के जीवन में खेल का बड़ा ही महत्व है।इन्हीं खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से ही बच्चों को आगे चलकर प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग करने का मौका मिलता है।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मांडलिक मंत्री अरूण गोस्वामी ने कहा कि वह शिक्षक भी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने बच्चों के लिए शिक्षण कार्य के साथ-साथ खेल गतिविधियों में रुचि दिखाकर बच्चों को प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग कराया है।नेता जी रघुवीर सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आशीष कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी हैं।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश चौरसिया ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को देखकर ऐसे लगा कि यही नौनिहाल आगे चलकर खेल प्रतिस्पर्धाओं में नाम रोशन करेंगे।कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र जैन एवं शिल्पा खरे संयुक्त रुप से किया।मिनीबाल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन जिला व्यायाम शिक्षक धर्मेंद्र जैन एवं ब्लॉक बार के व्यायाम शिक्षक पूर्णेंद्र सिंह के निर्देशन में आयोजित की गई।मिनी बाल क्रीडा प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्राथमिक स्तर बालक वर्ग-पचास मीटर दौड में संविलियन उप्रावि बानपुर के अंकित प्रथम,प्रावि उदयपुरा के अभय द्वितीय, प्रावि सेमरा भागनगर के आर्यन्स तृतीय स्थान पर रहे।सौ मीटर दौड में प्रावि उदयपुरा के अभय प्रथम,प्रावि कन्या देवरान के राज द्वितीय, संविलियन उप्रावि बानपुर के अंकित तृतीय,दो सौ मीटर दौड में संविलियन उप्रावि बानपुर के अंकित प्रथम,प्रावि सेमरा भागनगर के आर्यन्स द्वितीय, संविलियन उप्रावि खजरा के सूर्यप्रताप तृतीय स्थान पर रहे।चार सौ मीटर दौड में संविलियन उप्रावि बानपुर के अंकित प्रथम,प्रावि डेंगना के अंकित राजपूत द्वितीय, इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय गुगरवारा के अनुज तृतीय स्थान पर रहे।प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग-पचास मीटर दौड में संविलियन उप्रावि खजरा की छाया प्रथम,प्रावि भैलोनीलोध की आराधना द्वितीय,प्रावि कठवर की माही तृतीय स्थान पर रहीं।सौ मीटर दौड में प्रावि भैलोनीलोध की आराधना प्रथम,कन्या प्राथमिक विद्यालय डंगराना की सुरभि द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय कठवर की माही तृतीय, इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय की दीक्षा तृतीय स्था पर रही।दो सौ मीटर दौड में इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय गुगरवारा की दीक्षा प्रथम,संविलियन उप्रावि खजरा की छाया द्वितीय, कन्या प्राथमिक विद्यालय डंगराना की प्रतिभा तृतीय स्थान पर रहीं।चार सौ मीटर दौड में प्राथमिक विद्यालय भैलोनीलोध की आराधना राजपूत प्रथम,इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय गुगरवारा की प्रतीक्षा द्वितीय, इंग्लिश मीडियम डंगराना की सुरभि तृतीय स्थान पर रहीं।प्राथमिक स्तर खो-खो प्रतियोगिता में विजेता संकुल देवरान एवं उप विजेता बिल्ला की टीम उप विजेता रही।जूनियर स्तर बालक वर्ग-सौ मीटर दौड में उप्रावि देवरान के अंश प्रथम,संविलियन उप्रावि बानपुर के अजय द्वितीय, उप्रावि भैलोनीसूबा के ओमकार तृतीय स्थान पर रहे।दो सौ मीटर दौड में उप्रावि देवरान के अंकुश प्रथम,उप्रावि कैलगुंवा के अवधेश द्वितीय,उप्रावि बार के देवेंद्र तृतीय स्थान पर रहे।चार सौ मीटर दौड में उप्रावि करमई के शिवाकांत यादव प्रथम,उप्रावि कैलगुंवा के गुलशन द्वितीय,उप्रावि सूरीकलां के नैतिक तृतीय स्थान पर रहे।जूनियर स्तर बालिका वर्ग-सौ मीटर दौड में उप्रावि वीर की अंजली प्रथम,उप्रावि दैलवारा की मोनिका द्वितीय, उप्रावि बछरावनी की भारती तृतीय स्थान पर रहीं। दो सौ मीटर दौड बालिका वर्ग में उप्रावि वीर की अंजली प्रथम,उप्रावि दैलवारा की मोनिका द्वितीय, उप्रावि बछरावनी की भारती तृतीय स्थान पर रही।चार सौ मीटर दौड में उप्रावि वीर की शिवानी प्रथम,उप्रावि दैलवारा की मोनिका द्वितीय, उप्रावि लडवारी की देवकुंवर तृतीय स्थान पर रहीं। पीटी प्रतिस्पर्धा में संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय बानपुर की टीम विजेता रही।योगा में उच्च प्राथमिक विद्यालय वस्त्रावन की टीम विजेता रही।लोकगीत एवं एकांकी में उप्रावि दैलवारा की टीम विजेता रही।प्राथमिक स्तर ।प्राथमिक स्तर खो-खो प्रतियोगिता में विजेता संकुल देवरान एवं उप विजेता बिल्ला की टीम उप विजेता रही।इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरूण गोस्वामी,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक बार के अध्यक्ष ब्रजेश चौरसिया,
एआरपी हरिनारायण चौबे,उदयभान राजपूत,
राजेंद्र यादव,आजाद वर्मा,प्रदीप सोनी,मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र जैन,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिला महामंत्री नारायण दास,प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री दिलीप सिंह,राष्ट्रीय शैक्षिक संघ ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर,जिला कोषाध्यक्ष कैलाश राणा,पवन रिछारिया,हेमंत तिवारी,अरविंद राजपूत,मुकेश बाबू नरवरिया,आशीष जैन,प्रमोद प्रजापति,विशाल गुप्ता, प्रमोद प्रजापति,कल्याण सिंह,श्रीनारायण पांडे,अरविंद सिंह चौहान,अनुराधा मोदी,पुष्पा वर्मा,रियाज अहमद,विश्वेंद्र यादव,विक्रम सिंह सिसोदिया,ओमप्रकाश लोहिया,लोकेंद्र सिंह चौहान,विकास जैन,अखिलेश श्रीवास्तव,संदीप कौशिक,संजय तिवारी,अतुल रावत,नरेश चौबे,सुनील राजपूत,देवेंद्र विश्वकर्मा,मनोज विश्वकर्मा के अलावा सैकडों की संख्या में शिक्षक,शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

● इन समितियों का रहा सहयोग

(ललितपुर) मिनीबाल क्रीड़ा प्रतियोगिता को आयोजित कराने में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा नामित समितियों का खेल प्रतिस्पर्धा को आयोजित कराने में मुख्य भूमिका रही।सर्वोच्च न्याय समिति,अनुशासन समिति,पंडाल,माइक एवं मंच व्यवस्था समिति,मंच संचालन समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति,भोजन एवं पेयजल व्यवस्था समिति,रंगोली साज-सज्जा एवं स्वागत समिति,क्रय समिति,वित्तीय समिति,लेखा समिति,पुरस्कार वितरण समिति,मीडिया एवं संचार समिति,प्राथमिक चिकित्सा एवं मानक
समिति,ट्रैक,फील्ड निर्माण एवं निर्णायक समिति बार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button