उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमडावरासामाजिक संगठन

ललितपुर मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बु. वि. सेना ने सौंपा ज्ञापन ललितपुर मेडिकल कॉलेज को तमाम स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस किया जाये :- टीटू कपूर

ललितपुर । आज बुन्देलखण्ड विकास सेना के कार्यकर्ताओं ने बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में ललितपुर मेडिकल कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ मयंक शुक्ला को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि ललितपुर मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी वार्ड में आॅन काॅल चिकित्सक नहीं आते हैं। डायलिसिस यूनिट में और अधिक सुविधाओं की आवश्यकता है।इसके अलावा हृदय रोगियों के समुचित इलाज व्यवस्था और जांचें सुविधा सुचारू की जाये ताकि हृदय रोगियों को बाहर रिफर होने से बचाया जा सके। इसके अतिरिक्त ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि रोगी और तीमारदारों के लिए शुद्ध पेयजल, ब्लड बैंक में समुचित व्यवस्था तथा साफ- सफाई की सुविधाओं का उचित ध्यान रखा जाये। मेडिकल वेस्ट का सही निस्तारण किया जाये। ज्ञापन देते समय मौजूद पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार ने बताया कि उनको स्वयं के डायलिसिस के लिए कभी बाहर भटकना पड़ रहा है मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ मयंक शुक्ला ने उन्हें आश्वस्त किया है कि अब उनको डायलिसिस के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा क्योंकि वो अब डायलिसिस यूनिट को और अधिक विकसित करेंगे तथा साथ ही उन्होंने बताया ज्ञापन में जो समस्याओं का उल्लेख है उनका वो शीघ्र निस्तारण करेंगे।
ज्ञापन देते समय फेरनलाल अहिरवार पूर्व विधायक, महेन्द्र अग्निहोत्री, सुधेश नायक, राजमल बरया, राजकुमार कुशवाहा , कदीर खां , अमरसिंह बुन्देला , कन्हैया नामदेव , फूलचंद रजक, परमानन्द विश्वकर्मा, विनोद साहू , परवेज़ पठान, संजू राजा, काशीराम, कमल विश्वकर्मा, प्रदीप पंडित, संदीप वर्मा, मिलन वर्मा, पवन शर्मा, लक्ष्मीनारायण आदि मौजूद रहे।


पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button