उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरविरोध प्रदर्शन

*महिलाओं ने शराबबंदी कराने की उठायी मांग*

थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम बम्होरीकलां में अवैध शराब की बिक्री के विरोध में 50 से अधिक महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर घेराव प्रदर्शन किया। महिलाओं ने तत्काल कार्रवाई की मांग की, जिसके अपर जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को निर्देश दिए। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बम्होरी कलां निवासी इन महिलाओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को बताया कि उनके गांव में पांच लोग खुलेआम अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। इस कारण लोगों को 24 घंटे आसानी से शराब उपलब्ध हो रही है। महिलाओं ने शिकायत की कि शराब पीने से उनके पति और बेटे बीमार हो रहे हैं, और कई लोग शराब के लिए घर का सामान तक बेच देते हैं। जब वे शराब बिक्री का विरोध करती हैं, तो अवैध शराब बेचने वाले उन्हें धमकी देते हैं। महिलाओं ने स्थानीय पुलिसकर्मियों पर भी अवैध शराब विक्रेताओं से हर महीने पैसे लेने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं हुई तो वे आगे भी प्रदर्शन करेंगी। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने तत्काल आबकारी अधिकारी को मौके पर बुलाया और अवैध रूप से शराब बेचने वाले लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आबकारी विभाग और पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की जाएगी। ज्ञापन देते समय विजय सिंह, मंगल सिंह, जगभान, मुन्नालाल, फूला, रेखा, सुमित्रा, रामकली, फूलकली, गौरा, अतलबाई, विनीता, कौशल्या, भागवती, रामा, लाड़कुंवर, रामवती, मीरा, श्रीबाई, कुसुम, नीलम के अलावा अनेकों महिलाएं मौजूद रहीं।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button