● 72825 प्राथमिक शिक्षकों के दस वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह- ● नौनिहालों को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान कर रहे शिक्षक-शिक्षिकाएं- एनएल शर्मा

(ललितपुर) 72825 बैच प्राथमिक शिक्षक भर्ती के शिक्षक,शिक्षिकाओं द्वारा नियुक्ति के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चांदमारी स्थित स्थानीय बजाज क्लब में एक रियूनियन कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती की वंदना करके पुष्प अर्पित किए।कार्यक्रम सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी एनएल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक,शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।इस दौरान उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों में अध्यापन कार्य कर रहे शिक्षक,शिक्षिकाएं पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य कर रहे हैं। नौनिहालों शिक्षा की मुख्य धारा से जुडकर बच्चें विद्यालय के प्रति प्रेरित हो रहे हैं।शिक्षकों की मेहनत रंग ला रही है।यह आयोजन 72825 बैच के ही शिक्षक अभिनव जैन,प्रशांत गुप्ता,शिक्षका समता सोनी,अमिता सिंह द्वारा बहुत ही सुनियोजित तरीके से किया गया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अंतिका चौबे ने किया। बताते चलें 72825 बैच से ही जो शिक्षक एआरपी बने हैं मनीष निरंजन,मनोज विश्वकर्मा, अमित खरे,संगीता खरे को विशेष सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षक शिक्षिकाओं ने मंच के माध्यम से अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में जनपद से स्थानांतरित होकर अन्य जनपदों में स्थानांतरित जालौन, झांसी, आगरा,मथुरा,
नोएडा के शिक्षक भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस मौके पर अश्वनी वर्मा,कादम्बिनी,अंतिका चौबे, मोहित बिसानी, मृदुला साहू , अंशू गुप्ता, महिमा सिंह, अर्चना मौर्य,अभिनव जैन,रवि प्रकाश स्वर्णकार, अमिता सिंह, समता सोनी, प्रशांत गुप्ता,आरती सिंघल,विनोद कुमार साहू, नरेंद्र कुमार वर्मा ,संजय गुप्ता ,ऋतु गर्ग, दीपा यादव, नीलेश पटेल, अर्चना कुमारी,रेनू निरंजन , रश्मि द्विवेदी, राम कुमार,सुनीता अहिरवार,
हेमा कक्कड़, कल्पना निरंजन, स्मिता श्रीवास्तव, भावना अग्रवाल,शिप्रा जैन,सुशील कुमार, सुलेखा साहू , सुप्रा जैन , रश्मि वर्मा , जगदीश ,पंकज साहू, रजनी वर्मा ,रवि प्रकाश सोनी, विनीता वर्मा ,आशीष कुमार गुप्ता, मुदित खरे , मनोज विश्वकर्मा,मनीष निरंजन, आनंद प्रताप सिंह, सोनल गुप्ता, गोपाल जी गुप्ता, अमित खरे, सोनम पलेरिया ,आरती सिंह, रागिनी वर्मा , शोभिता सिंह, कमलापति अग्रवाल,पूनम पटेरिया,आरती शर्मा,सपना यादव, हरिराम झा, कल्पना दिनकर,रेनू सोनी, रमा चाहर, जितेंद्र कुमार गुप्ता, संगीता खरे, संजीव मिश्रा मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर शिक्षिका समता सोनी ने आभार वयक्त किया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




