● ब्लॉक बिरधा की मिनी बालक्रीड़ा प्रतियोगिता हुई संपन्न – ● सबसे तेज दौंडी उप्रावि सिमरधा की दिव्यांशी ● बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेल निभाते महत्वपूर्ण भूमिका-उपजिलाधिकारी निशांत तिवारी

(ललितपुर) ब्लॉक बिरधा की ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल कीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन स्टेडियम ग्राउंड पाली में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष पाली मनीष तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में निशांत तिवारी उप जिलाधिकारी पाली रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरव शुक्ला खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा ने की।बताते चलें ब्लॉक बिरधा की 9 संकुल केंद्रों से विजयी छात्र- छात्राओं की टीम प्रातःकाल से ही स्टेडियम ग्राउंड में अपने टीम प्रभारी अध्यापक के साथ उपस्थित हुई।इस दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया।मिनीबाल क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ उच्च प्राथमिक विद्यालय पाली की बालिकाओं ने मां सरस्वती बंदना से किया।तत्पश्चात ब्लॉक बिरधा की 9 संकुल केंद्रों के विजयी छात्र -छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट कर सलामी दी और मुख्य अतिथि ने बच्चों को खेल शपथ दिलाई कि हम सभी बच्चे खेल भावना के साथ खेल प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे।इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी पाली निशांत तिवारी ने कहा की मैं भी बचपन से विभिन्न खेलों से जुड़ा रहा हूं। एनसीसी और स्काउटिंग का छात्र रहा हूं । बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु खेल एक महत्वपूर्ण आयाम है।मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष तिवारी ने कहा की नगर पंचायत की तरफ से बच्चों की खेल प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन हेतु स्टेडियम तैयार है।स्टेडियम में पिंक शौचालय का निर्माण कार्य भी शीघ्र कराया जाएगा और चहारदीवारी के किनारे वृक्षारोपण किया जाएगा। जिससे स्टेडियम का प्राकृतिक वातावरण भी सौंदर्यपूर्ण दिखाई देगा।इस दौरान आयोजित मिनीबाल क्रीडा प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में 50 मीटर दौड़ में बंटी प्राथमिक विद्यालय सतौरा ने प्रथम स्थान,राज प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ा ने द्वितीय स्थान, 100 एवं 200 मीटर बालक वर्ग में बंटी प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में अमृता प्राथमिक विद्यालय रजौरा प्रथम,सुहानी प्राथमिक विद्यालय वंशा बम्हौरी द्वितीय स्थान पर रहीं।वहीं 200 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में रामकुंवर प्राथमिक विद्यालय दावर प्रथम स्थान,पूर्वी प्राथमिक विद्यालय जाखलौन द्वितीय स्थान पर रहीं।जबकि 400 मीटर बालिका वर्ग में सुहानी प्राथमिक विद्यालय वंशाबम्होरी प्रथम,अंशिका प्राथमिक विद्यालय गढ़ौली द्वितीय स्थान पर रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय बंट के छात्र विजेता रहे तथा बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बंट की बालिका विजेता रहीं। खो-खो बालक प्राथमिक स्तर में प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ा की टीम विजेता तथा प्राथमिक विद्यालय अमऊखेड़ा की बालिकाएं खो-खो में विजेता रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ बालक में प्रद्युम्न उच्च प्राथमिक विद्यालय गिलटोरा प्रथम,द्वितीय स्थान पर अंशुल, 400 मी० दौड में प्रद्युमन प्रथम,पंकज द्वितीय स्थान पर इसी प्रकार 400 मीटर में प्रद्युम्न प्रथम,शिवा द्वितीय स्थान पर रहे।
प्रद्युम्न उच्च प्राथमिक विद्यालय गिलटोरा बालक वर्ग में चैंपियन भी बने ।उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में 100 मी० दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय बंट की अंजलि प्रथम,मुस्कान उच्च प्राथमिक विद्यालय बारोद द्वितीय एवं आरुषि उच्च प्राथमिक सतौरा तृतीय, 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में दिव्यांशी उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमरधा प्रथम,आरुषि उच्च प्राथमिक विद्यालय सतौरा द्वितीय, 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में दिव्यांशी उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमरधा प्रथम,राधिका उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ौली द्वितीय एवं 600 मी० बालिका वर्ग दौड़ में दिव्यांशी उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमरधा प्रथम,संध्या उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ौली द्वितीय स्थान पर रहीं।कबड्डी और खो-खो में उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग एवम बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बंट विजेता रहा। लोकगीत में उच्च प्राथमिक विद्यालय सतौरा विजेता,एकांकी में उच्च प्राथमिक विद्यालय सतौरा विजेता ,योगा में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमरधा विजेता,उच्च प्राथमिक विद्यालय सतौरा उप विजेता,पी0टी0 में उच्च प्राथमिक विद्यालय सतौरा विजेता साथ ही समूह गान में भी उच्च प्राथमिक विद्यालय सतौरा विजेता रहा। जूडो,कुश्ती में कंपोजिट विद्यालय जीरोंन के छात्र सचिन,अनिकेत,प्रिंस यश,कृष्णा विजेता रहे।कुश्ती में रौनक,महक काजल,सपना विजेता रहीं।जबकि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय महोली विजेता एवं बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय महोली की टीम विजेता रही। इस दौरान शिक्षक संघटनों के ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी, समस्त एआरपी,बीआरसी स्टाफ,शिक्षक शिक्षिकाएं,अनुदेशक एवं शिक्षामित्र मौजूद रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




