● इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय गेंचवारा में बच्चों ने मनाया चाचा नेहरु का जन्मदिन

(ललितपुर) इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय गेंचवारा में चाचा नेहरु का जन्मदिन बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के शुभारंभ में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव जैन बजाज एवं विद्यालय स्टाफ ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।इस दौरान विद्यालय के बच्चों रागनी,अनुष्का,शिवानी,सिद्धि, काजल,मानसी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।बच्चों ने “बाल मेला” लगाकर चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय गेंचवारा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पाठक ने बच्चों द्वारा लगाये गये बाल मेला का अवलोकन करके बच्चों को प्रोत्साहित किया।विद्यालय की सहायक अध्यापिका वैशाली जैन ने बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को मिष्ठान एवं मनमोहक उपहार वितरित कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस दौरान प्रधानाध्यापक राजीव बजाज,वैशाली जैन, नरेंद्र कुमार वर्मा,ऊषा मालवीय, रसोइया भागवती, पुख्खन मौजूद रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




