उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डपर्वललितपुरशिक्षण संस्थानशिक्षा

*सरस्वती ज्ञान मंदिर बालिका इंटर कालेज में धूमधाम से मनी पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जयंती*

बाल दिवस पर बच्चों ने सजाए स्टाल, बाल मेले में उमड़ी रही भीड़, व्यंजनों का सभी ने चखा स्वाद
सरस्वती ज्ञान मंदिर बालिका इंटर कालेज में धूमधाम से मनी पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जयंती
ललितपुर। देश के प्रधानमंत्री जवाहरलाल लाल नेहरू की जयंती सरस्वती ज्ञान मंदिर बालिका इंटर कालेज में बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सर्व प्रथम विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र सिंह यादव ने उपस्थित स्टाफ के साथ पं जवाहरलाल लाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पं जवाहरलाल लाल नेहरू जी का सदैव बच्चों के प्रति लगाव था। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा बोलते थे। वहीं उन्होंने बच्चों को पं नेहरू जी के आदर्शों पर चलने की अपील की। तो वहीं बच्चों ने खास व्यंजनों की दुकान सजायीं। जिसका सभी ने लुत्फ उठाया। व्यंजनों की बिक्री होने पर बच्चे उत्साहित दिखे। विधालय की प्रधानाचार्या सोनम तोमर, नेहा, सविता उपाध्याय, दीपक शर्मा, सुशील, सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों के द्वारा लगाए मेले की सराहना की।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button