हिन्दुत्व मे ही समाज और संस्कृति सुरक्षित – महंत मुकेश नाथ विश्वहिन्दू महासंघ मातृशक्ति सम्मेलन में राष्ट्रीय संयोजक द्वारा सम्बोधन कार्यकर्ताओं को दी सीख और कहा संगठन में ही शक्ति

ललितपुर। विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक महंत मुकेश नाथ ने हिन्दुत्व को समाज का प्राण बताते हुए कहा कार्यकर्ता संगठन की नीव है और संगठन में ही शक्ति होती है। उन्होंने कहा समाज और संस्कृति को संस्कारित करने में मातृशक्ति का योगदान सदैव रहा है उन्होने कहा समाज संगठित रहेगी तभी समाज सुरक्षित रहेगा।
नगर के गांधीनगर के मां शारदा मिलन पैलेस में आयोजित मातृशक्ति को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक मुकेश नाथ महाराज ने कार्यकर्ताओं को संगठन की सीख दी। सम्मेलन में मातृशक्ति जिलाध्यक्ष रितू समाधिया, आशा कौशिक, प्रियंका राजपूत, अनीता मोदी,चेष्ठा श्रीवास्तव, कमलेश राठौर,मंजू तिवारी, हेमन्त गोस्वामी ने महंत जी का ललितपुर आगमन पर अभिनंदन कर आर्शीवाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगी दिलीपनाथ ने करते हुए कहा विश्वहिन्दू महासंघ ने हिन्दुत्त्व को संगठित करने में कार्य किया वह सदैव स्मरणीय रहेगा इस कार्य में गौरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ महाराज और उनके उनकी गुरूपरम्परा ने अकथनीय योगदान दिया।
सम्मेलन को प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन शिवाजी, धर्माचार्य प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश बाबा, मण्डल प्रभारी अनिल डोगरा, जिला प्रभारी अवधेश यादव, जिलाध्यक्ष रवि राठौर, जिला प्रभारी गौरक्षा मनमोहन पंथ, गौरक्षा जिलाध्यक्ष दुर्गसिंह ने सम्बोधित कर विश्वहिन्दू महासंघ की नीतियों से अवगत कराया और कहा संगठन में मातृशक्ति का सम्मान है समय समय पर हिन्दुत्व जागरण के लिये जो कार्यक्रम अद्वितीय रहे हैं। सम्मेलन में जगदीश पाराशर को जिला महामंत्री, राजाराम गोस्वामी को जिला उपाध्यक्ष एवं विनीत पस्तोर को नगर अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौपी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री अक्षय अलया द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक राठौर, अजयजैन साइकिल, संजीव सौरया, मण्डल मीडिया प्रभारी मनोज जैन पत्रकार, गौरक्षा महामंत्री डा० राधे सोनी, वीरेन्द्र सोनू मौजूद रहे।
कार्यक्रम के पूर्व प्रातःकाल राष्ट्रीय संयोजक ने सर्वेश्वर धाम के दर्शन किए इसके उपरान्त जगदगुरु कृष्ण गिरि महाराज से मुलाकात कर विश्वहिन्दू महासंघ के अगामी कार्यकमो ‘पर चर्चा की। गौरीधाम में महामण्डलेश्वर भावना गोस्वामी के संयोजन में आयोजित कार्यकम में राष्ट्रीय संयोजक ने हिस्सा लिया इसके उपरान्त सर्किट हाउस में नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने राष्ट्रीय संयोजक मुकेश नाथ महाराज से आर्शीवाद ग्रहण किया। विश्वहिन्दू महासंघ एवं सनातन सांस्कृतिक संघ द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष को इस मौके पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विवेक जैन, वरिष्ठ पत्रकार पवन संज्ञा, डा० वीआर विश्वकर्मा, अमित पाठक, भैया साहब यादव, अरविन्द सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय संयोजक मुकेश नाथ महाराज ने अपने प्रवास के द्वौरान जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मो० मुस्ताक से कार्यालय में पहुंचकर वार्ता की और विश्वहिन्दू महासंघ की गतिविधियों से अवगत कराया। प्रवास के दौरान राष्ट्रीय संयोजक मुकेशनाथ महाराज से मुलाकात करने के लिए झांसी जिलाध्यक्ष रिषभ झा ने चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों के लिए आशीर्वाद ग्रहण किया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




